'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये नाम

'कुमकुम भाग्य' में आलिया के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री शिखा सिंह ने बेटी को जन्म दिया हैं। 16 मई को उनके घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है।
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्मSocial Media

'कुमकुम भाग्य' में आलिया के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री शिखा सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। 16 मई को उनके घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। शिखा और उनके पायलट पति करण शाह ने बेटी का स्‍वागत किया है। अभिनेत्री मां बनने के बाद बहुत ही खुश हैं। वहीं, उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

खुद दी थी जानकारी:

आपको बता दें कि, शिखा सिंह ने 22 अप्रैल को को फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी फेज जमकर एंजॉय किया था। शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह का ये पहला बच्चा है। दोनों ने 4 साल पहले शादी की थी।

ये रखा बेबी का नाम:

शिखा और करण ने नन्ही बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रखा है। ये नाम उन्होंने अपने मालदीव में बिताए बेबीमून ट्रिप के दौरान सोचा था। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में बताया कि, उन्होंने बिटिया का नाम भी तय कर लिया है।

शिखा सिंह ने कहा, "हम बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रख रहे हैं। फरवरी में जब हम मालदीव ट्रिप पर गए थे तो तभी हमने तय कर लिया था कि अगर बेटी हुई तो यही नाम रखेंगे। यह पहली बार था जब हम दोनों किसी एक बात पर राजी हुए हों। जब तक बेटी का जन्म नहीं हुआ था यानी प्रेग्नेंसी के दौरान हम दोनों ही इसे 'अल' (Al) बुलाया करते थे।"

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्मSocial Media

कुछ महीने बाद करेंगी शो में वापसी:

वहीं अगर बात करें टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' की, तो शिखा सिंह यह शो नहीं छोड़ रही हैं, पर काम पर लौटने में उन्हें कुछ महीने और लगेंगे। वह बोलीं, 'जब तक बेबी आसपास है, मुझे नहीं लगता कि, मैं बाहर कदम भी रख पाऊंगी।' फिलहाल तो शिखा सिंह जल्द से जल्द हॉस्पिटल से घर वापस लौटने को बेताब हैं।

इस शो से की करियर की शुरुआत:

आपको बता दें कि, शिखा ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ सीरियल से की थी. इसके बाद इन्हें 'न आना इस देस लाडो', 'ससुराल सिमर का', 'महाभारत' और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co