लैक्मे फैशन वीक में हसीनाओं का जलवा, मिताली राज भी आईं नजर

फैशन की दुनिया में सबसे बड़ा और खास शो यानी लैक्मे फैशन वीक अपने आखिरी पड़ाव पर है। मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के समर कलेक्शन में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा कायम है।
lakme fashion week 2020
lakme fashion week 2020Sudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। फैशन की दुनिया में सबसे बड़ा और खास शो यानी लैक्मे फैशन वीक अपने आखिरी पड़ाव पर है। मुंबई चल रहे लैक्मे फैशन वीक के समर कलेक्शन में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा कायम है। तीसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप किया। उन्होंने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंप वॉक किया था।

वायरल हो रही हैं तस्वीरें :

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की लैक्मे फैशन वीक के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक को लेकर मिताली राज ने बताया कि, ये बहुत ही अलग अनुभव है। मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड थी। मुझे इसे महसूस करने के लिए एक ही रिहर्सल मिला। वैसे मैंने कुछ चैरिटी के लिए शो किए हैं, तो मुझे थोड़ा बहुत एक्सपीरिएंस हैं। ऐसे में अनुभव ने मेरी काफी मदद की है।

आलिया फर्नीचरवाला भी आई नजर
आलिया फर्नीचरवाला भी आई नजरSocial Media

आलिया फर्नीचरवाला भी आईं नजर :

वहीं इस दौरान हाल ही में रिलीज हुई 'जवानी जानेमन' में सैफ की बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आलिया फर्नीचरवाला शोज स्टॉपर रहीं। आलिया ने डिजाइनर सोनम और पारस मोदी के लिए रैंप वॉक किया। आलिया ने इस दौरान कहा कि, वो काफी कमाल के व्यक्ति हैं और कमाल के डिजाइनर भी। मुझे वाकई बहुत अच्छा लग रहा है, जो मैंने पहना है।

दुल्हन के लुक में सारा अली खान
दुल्हन के लुक में सारा अली खानSocial Media

दुल्हन के लुक में सारा अली खान :

वहीं अगर अभिनेत्री सारा अली खान की बात करें, तो सारा अली खान नेलैक्मे फैशन वीक में सबसे सिंपल ब्राइड बनकर सबका दिल जीत लिया। वो रैंप पर संदीप-अबू जानी खोसला का लहंगा वियर किये थी। गुलाबी रंग के लहंगे और चोली में तैयार सारा दुल्हन के रूप में तैयार थीं, जिसमें लहंगे के ब्लाउज पर मोतियों का भारी काम किया गया था। साथ में हैवी वर्क की गोल्डन किनारी वाली चुनरी थी, जो कि काले रंग की थी।

तारा सुतरिया ने सबको अपने लुक से चौंकाया
तारा सुतरिया ने सबको अपने लुक से चौंकाया Sudha Choubey - RE

तारा सुतरिया ने सबको अपने लुक से चौंकाया :

बॉलीवुड अभिनेत्री ने लैक्मे फैशन वीक में रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। उन्होंने इस दौरान अपने लुक से सभी को चौंका दिया। इस दौरान तारा सुतरिया पिंक कलर के लंहगे में नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ाSudha Choubey - RE

मलाइका अरोड़ा :

मलाइका अरोड़ा फैशन डिजाइनर VARUN CHAKKILAM के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। यह पहली बार था जब वरुण ने लैक्मे फैशन वीक में बतौर डिजाइनर डेब्यू किया। मलाइका के रेड लहंगे पर हेवी सिल्वर वर्क किया गया था। इस वर्क में फूल और पत्तियों की डिजाइन के साथ ही चिड़िया बनी दिखाई दीं। नेट के दुपट्टे पर भी सिल्वर वर्क किया गया था।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर Sudha Choubey - RE

श्रद्धा कपूर :

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर डिजाइनर जोड़ी पंकज और निधि के लिए शो स्टॉपर बनीं। इस दौरान उनका स्टाइल काफी अलग था, बावजूद इसके वह सुंदर लग रही थीं। श्रद्धा ने ब्लैक कलर की फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थीं, जिस पर उन्होंने ब्लैक फैब्रिक बेस्ड ऑफ शोल्डर टॉप पहना था।

नोरा फतेही
नोरा फतेहीSudha Choubey - RE

नोरा फतेही :

नोरा फतेही लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिजाइनर GAURI & NAINIKA के लिए शो स्टॉपर बनीं। डांसर और ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने फैशन शो में ब्लैक कलर का फिगर हगिंग गाउन पहना था, जिसके लॉन्ग वाइट टेल थी।

सई मांजरेकर
सई मांजरेकर Social Media

सई मांजरेकर :

सई मांजरेकर ने लैक्मे फैशन वीक में बेहद खूबसूरत क्रीम कलर का लहंगा और उसके साथ कन्ट्रास्ट मरून कलर का ब्लाउज पहना था। लहंगे पर सीक्वंस वर्क, पेंट वर्क और बीड्स आदि का काम किया गया था जो उसे रिच डिजाइन दे रहा था। वहीं ब्लाउज पर बीड्स वर्क के साथ ही गोल्डन थ्रेड वर्क दिया गया था।

ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता Sudha Choubey - RE

ईशा गुप्ता :

ईशा गुप्ता ने भी लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए अपनी अदाओं का जलवा दिखाया है। इस दौरान ईशा गुप्ता सफेद रंग के क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आईं। ईशा गुप्ता न्यूड लिपस्टिक और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com