अस्पताल में भर्ती हुईं लता मंगेशकर
अस्पताल में भर्ती हुईं लता मंगेशकरSocial Media

इलाज के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर लौटीं लता मंगेशकर

सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर को सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राज एक्सप्रेस। सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर को सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि, गायिका लता मंगेशकर को 2 बजे के आस-पास ब्रीच कैंडी अस्पताल में क्रिटिकल कंडीशन में भर्ती कराया गया था।

आईसीयू में रखा गया था लता मंगेश्कर को :

बता दें कि, लता मंगेश्कर को आईसीयू में रखा गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा था। अस्पताल के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, "उसे लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया। वह गंभीर और आईसीयू में हैं।"

तबीयत में आया सुधार :

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, लगा मंगेशकर की तबीयत अब पहले से कहीं बेहतर है और वह अब वापस घर लौट आई हैं। ANI के ट्वीट के मुताबिक, उनके सीने में इनफेक्शन था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब वह घर आ गई हैं और बहुत तेजी से रिकवर कर रही हैं।

भतीजी रचना ने बताया :

मीडिया से बातचीत में लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने बताया कि, "हमने उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए भर्ती कराया था और अब वह पहले की तुलना में ज्यादा सेहतमंद महसूस कर रही हैं। अगले 3-4 दिन में वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उनकी हालत अब स्थिर है और वह लगातार बेहतर हो रही हैं।"

90 वर्ष की हो गईं हैं लता मंगेशकर :

बता दें कि, गायिका लता मंगेशकर 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो गयी हैं। लता मंगेशकर, जिन्होंने अकेले हिंदी में 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज़ दी है। इसके साथ ही लता जी ने 36 रीजनल भाषाओं और फॉरेन लैंग्वेजेज में भी गाने गाए हैं। उन्हें दादासाहब फाल्के, भारत रत्न, तीन नेशनल अवॉर्ड्स सहित कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

पीएम मोदी समेत इन सभी ने ट्वीट करके रिकवर होने की प्रार्थना की-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com