मलाइका अरोड़ा का 45वां जन्मदिन, पार्टी में शामिल हुई ये हस्तियाँ

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिनटेस और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा का 45वां जन्मदिन
मलाइका अरोड़ा का 45वां जन्मदिनSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिनटेस और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन पर मलाइका ने मुंबई के फाइव स्टार होटल JW Marriott Mumbai Juhu में पार्टी रखी, जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल रहीं।

ये हस्तियाँ रहीं शामिल
ये हस्तियाँ रहीं शामिल Social Media

ये हस्तियाँ रहीं शामिल :

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, अनन्‍या पांडे, जाह्नवी कपूर, शिल्‍पा शेट्टी, राज कुमार राव, तारा सुतारिया जैसे कई बॉलीवुड स्‍टार शामिल हुए।

वायरल हो रही हैं मलाइका की यह तस्वीरें
वायरल हो रही हैं मलाइका की यह तस्वीरेंSudha Choubey - RE

वायरल हो रही हैं मलाइका की यह तस्वीरें :

मलाइका की बर्थडे पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं। अपने खास दिन पर एक्ट्रेस ने शिमर शार्ट ड्रेस पहनी थी, जो की बेकलेस थी। इसके साथ मलाइका ने हाईहील्स पहनी थीं और हाथ में एक घड़ी थी।

शिल्‍पा शेट्टी ने शेयर की यह तस्वीरें
शिल्‍पा शेट्टी ने शेयर की यह तस्वीरेंSocial Media

शिल्‍पा शेट्टी ने शेयर की यह तस्वीरें :

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मलाइका और शिल्पा काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में शिल्पा जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर नजर आईं।

अर्जुन कपूर भी आए नज़र
अर्जुन कपूर भी आए नज़रSocial Media

अर्जुन कपूर भी आए नज़र:

बर्थडे पार्टी में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। अर्जुन कपूर ने पार्टी में बहुत इंजॉय किया। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।

ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं करीना कपूर
ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं करीना कपूरSocial Media

ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत दिखीं करीना कपूर:

अभिनेत्री करीना कपूर इस पार्टी में ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने रेड हील्स और शिमरी बैग के साथ कम्पलीट किया।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूरSocial Media

करिश्मा कपूर :

करिश्मा कपूर इस पार्टी में रेड कलर की वन पीस ड्रेस में दिखीं। वह भी काफी गॉर्जस लग रही थीं। करीना की तरह करिश्मा भी मलाइका की अच्छी दोस्त हैं।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्नाSocial Media

अक्षय कुमार :

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ मलाइका की पार्टी में पहुंचे।

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल Social Media

अर्जुन रामपाल :

अभिनेता अर्जुन रामपाल भी इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ पहुंचे। हाल ही में दोनों एक बच्चे के पैरंट्स बने थे।

मनीष मल्होत्रा भी आए नज़र
मनीष मल्होत्रा भी आए नज़रSocial Media

मनीष मल्होत्रा भी आए नज़र:

बर्थडे गर्ल मलाइका अरोड़ा ने 22 अक्टूबर को पार्टी में अपने दोस्तों शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा और सोफी चौधरी के साथ पोज दिया।

चंकी पांडे, तारा सुतारिया, अरहान खान
चंकी पांडे, तारा सुतारिया, अरहान खानSudha Choubey - RE

चंकी पांडे :

अभिनेता चंकी पांडे पत्नी भावना पांडे और दोस्त सीमा सचदेव खान के साथ मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे। साथ ही अभिनेत्री तारा सुतारिया ने कार्यक्रम में पहुंचने के बाद अभिनेता अरमान जैन के साथ तस्वीर खिंचवाई। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपनी माँ के जन्मदिन के जश्न पर दिखे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com