दर्शकों को जरूर पसंद आएगी दीनदयाल उपाध्याय एक युगपुरुष : मनोज गिरी

'क्राइम पेट्रोल' जैसे पॉपुलर क्राइम शोज को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक मनोज गिरी की जिनकी फिल्म 'दीनदयाल एक युगपुरुष' इन दिनों सुर्खियों में है।
दर्शकों को जरूर पसंद आएगी दीनदयाल उपाध्याय एक युगपुरुष
दर्शकों को जरूर पसंद आएगी दीनदयाल उपाध्याय एक युगपुरुषPankaj Pandey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी डायरेक्टर्स हैं, जो ऑडियंस को रियल सिनेमा या रियल लाइफ से जुड़ी कहानियां परोसना चाहते हैं। हम बात कर रहे हैं 'क्राइम पेट्रोल' जैसे पॉपुलर क्राइम शोज को डायरेक्ट कर चुके और टेलीविजन जगत में नाम कमा चुके निर्देशक मनोज गिरी की जिनकी फिल्म 'दीनदयाल एक युगपुरुष' इन दिनों सुर्खियों में है।

पंडित दीनदयाल के जीवन पर आधारित :

यह फिल्म 'पंडित दीनदयाल' उपाध्याय की रहस्यमयी मौत के राज का पर्दाफाश करती है। दीनदयाल उपाध्याय-एक युगपुरुष ग्रेट लीडर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लाइफ और देश के प्रति उनके प्रेम और जज्बे को दर्शाती एक बेहतरीन फिल्म है। मनोज गिरी की यह फिल्म 15 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले मनोज गिरी ने युवा स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की बायोपिक बनायी है और दूसरी फिल्म 'ग़ालिब' बनाई है, जिसमें उन्होंने कश्मीर के हालात को दिखाया है।

पंडित दीनदयाल जीवन पर आधारित है फिल्म
पंडित दीनदयाल जीवन पर आधारित है फिल्म Pankaj Pandey

फिल्म को लेकर मनोज गिरी का कहना :

फिल्म दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बात करते हुए मनोज गिरी बताते हैं कि उनकी यह फ़िल्म इंटरवल के पहले दीनदयाल जी के जीवन के कुछ खास पहुलओं को दिखाएगी और इंटरवल के बाद उनकी रहस्यमयी मौत की घटना को दिखाएगी। मनोज गिरी ने बताया कि, फिल्म देखने के बाद ऑडियंस आसानी से यह समझ जाएगी कि, किन हालातों में दीनदयाल उपाध्याय जी की मौत हुई थी। बता दें कि, फिल्म दीनदयाल उपाध्याय एक युगपुरुष की शूटिंग उन्होंने 15 दिन में पूरी की है और फिल्म की शूटिंग प्रयागराज और मुंबई में की गई है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे, मनोज गिरी :

बचपन से ही मनोज गिरी फिल्म निर्देशक नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वो तो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे, लेकिन डेस्टिनी ने उन्हें एक फिल्म निर्देशक बना दिया। मनोज गिरी ने अपने करियर की शुरूआत सागर आर्ट्स के सीरियल 'कृष्णा' और 'अलिफ लैला' से की थी। उसके बाद उन्होंने क्राइम पेट्रोल के सैंकड़ों एपिसोड्स को डायरेक्ट किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com