फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020: अवॉर्ड न मिलने पर नाराज हुए मनोज मुंतशिर

65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 का आयोजन बीते दिन शनिवार रात असम के गुवाहाटी में किया गया। फिल्मफेयर, जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020Sudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। 65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 का आयोजन बीते दिन शनिवार रात असम के गुवाहाटी में किया गया। फिल्मफेयर, जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित और कई अन्य सितारों की उपस्थिति दर्ज की गई। विक्की कौशल और करण जौहर ने शो की मेजबानी संभाली। अवार्ड सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हुईं।

आलिया और रणवीर को मिला फिल्मफेयर अवार्ड :

बॉलीवुड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के लिए मशहूर हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को अवार्ड सेरेमनी के दौरान उनकी फिल्म 'गली बॉय' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

'गली बॉय' को कई कटेगरी में मिला अवार्ड :

फिल्म 'गली बॉय' को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के अलावा कई अन्य कटेगरी में भी अवार्ड मिले। फिल्म 'गली बॉय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म को भी अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही ज़ोया अख्तर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और अमृता सुभाष को फिल्म 'गली बॉय' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

आयुष्मान खुराना को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड :

वहीं बैक टू-बैक टू एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी अवार्ड सेरेमनी के दौरान अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि, फिल्म 'आर्टिकल 15' के लिए आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मेल क्रिटिक्स का अवार्ड दिया गया।

अवार्ड न मिलने पर नाराज हुए मनोज मुंतशिर :

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा के साथ ही एक विवाद ने जन्म ले लिया है। शनिवार रात अवॉर्ड्स की घोषणा के तुरंत बाद केसरी फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर अवॉर्ड न मिलने से नाराज हो गए। इतना ही नहीं नाराजगी में उन्होंने आखिरी सांस तक किसी अवॉर्ड में न जाने की घोषणा तक कर दी है।

मनोज ने अपनी नाराजगी ट्वीटर पर ट्वीट करके जाहिर की। उन्होंने लिखा, "प्रिय अवॉर्ड्स...अगर मैं अपनी पूरी जिंदगी भी कोशिश करूं तो 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से अच्छी लाइन नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों का सम्मान करने से चूक गए जिसने लाखों भारतीयों की आंखों में देश के लिए आंसू ला दिए थे। यह मेरी कला का अनादर होगा अगर मैं अब भी तुम्हारे बारे में सोचता रहूं। यह मेरी तरफ से फाइनल गुड बाय। मैं आधिकारिक रूप से घोषणा करता हूं कि, अपनी आखिरी सांस तक किसी अवॉर्ड कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा।"

यह है मामला :

दरअसल, फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान बेस्ट लिरिक्स के लिए अपना 'गली बॉय' का गाना 'अपना टाइम आएगा' (डिवाइन और अंकुर तिवारी) को विजेता चुना गया। इसपर मनोज को बुरा लगा। इस दौड़ में उनका केसरी का गाना 'तेरी मिट्टी' भी था। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है।

शिल्पा राव को बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड :

फिल्म 'वॉर' के गाने घुंघरू के लिए शिल्पा राव को बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल का अवार्ड मिला। वहीं फिल्म 'कलंक' के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड दिया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com