Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्म
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्मSocial Media

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्म, डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ करेंगे काम

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। कार्तिक सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक 'आशिकी' (Aashiqui) की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, कार्तिक आर्यन के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। कार्तिक ने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और कबीर खान (Kabir Khan) के साथ फिल्में साइन की है। अब अनुराग बसु (Anurag Basu) भी कार्तिक आर्यन को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्तिक आर्यन की अनुराग बसु के साथ पूरी तरह से नए क्षेत्र में कदम रखने की खबर है।

'आशिकी 3' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन:

बता दें कि, कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक आशिकी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अनुराग बासू की फिल्म 'आशिकी 3' साइन की है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है और फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है, क्योंकि, कार्तिक का कहना है कि, वह इस फिल्म को देखकर बड़े हुए हैं।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। #Aashiqui3. ये दिल दहलाने वाली होने वाली है, बासु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।" इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर की है।

'आशिकी' फ्रेंचाइजी रही ब्लॉकबस्टर:

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 1990 में 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इन दोनों फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसके बाद अब मेकर्स ने आशिकी 3 बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com