KGF 2 का टीजर एक दिन पहले हुआ रिलीज, दिखा रॉकी का जबरदस्त एक्शन अंदाज

अभिनेता यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर बीते दिन गुरुवार रात रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म के टीजर को 8 जनवरी के दिन रिलीज किया जाना था।
KGF 2 का टीजर एक दिन पहले हुआ रिलीज, दिखा रॉकी का जबरदस्त एक्शन अंदाज
KGF 2 का टीजर एक दिन पहले हुआ रिलीज, दिखा रॉकी का जबरदस्त एक्शन अंदाजSocial Media

राज एक्सप्रेस। सुपरस्टार अभिनेता यश और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का टीजर बीते दिन गुरुवार रात रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म के टीजर को यश के जन्मदिन के मौके पर यानी 8 जनवरी को रिलीज किया जाना था। फिल्म के टीजर को एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया। टीजर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है।

क्या दिखाया है टीजर में:

अगर फिल्म के टीजर की बात करें, तो टीजर की शुरुआत रॉकी की मां और उसके बचपन से होती है। टीजर में दिखाया गया है कि, कैसे रॉकी की मां ने उसे पाला, कैसे वो बड़ा हुआ और कैसे उनसे एक वादा किया था, जिसे अब वो पूरा करेंगे। टीजर में एक सांसद के तौर पर रवीना टंडन को दिखाया गया है। वहीं संजय दत्त अधीरा के लुक में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि टीजर में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। टीजर को देखने के बाद दर्शक फिल्म के लिए और बेसब्र हो गए हैं।

यश ने बताया क्यों एक दिन पहले किया गया टीजर रिलीज:

केजीएफ 2 का टीजर यश के जन्मदिन पर रिलीज किया जाना था, लेकिन एक दिन पहले रिलीज कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस बात की भी जानकारी दी गयी कि, आखिर क्यों तय समय से पहले फिल्म के टीजर को जारी करना पड़ा। यश ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो में कहा कि, "कुछ महान लोग थे जो फिल्म के टीजर को लीक करने वाले थे। मुझे नहीं पता कि, वो ऐसा क्यों करने वाले थे। मेरी उनको शुभकामनाएं हैं बस यही कह सकता हूं। हमें ये भी पता है कि, कल फिल्म के टीजर रिलीज के वक़्त बहुत लोगों की बहुत सारी प्लानिंग थी। मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। कृपया हमारे टीजर को देखें और हमें समर्थन दें। यह सिर्फ एक टीजर है। पूरी फिल्म है, जो आपका इंतजार कर रही है।"

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेयर किया पोस्ट:

'केजीएफ चैप्टर 2' के टीजर को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने टीजर को रिलीज करते हुए लिखा है, "एक वादा जो किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है। रॉकिंग स्टार को जन्मदिन की बधाई, #KGF2Teaser..."

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, यश और संजय दत्त की फिल्म 'केजीएफ 2' के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गयी है। इस फिल्म में संजय दत्त, यश, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज संग अन्य स्टार्स ने काम किया है। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म का इंताजर लंबे समय से फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म को पिछले साल ही रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com