अक्षय कुमार की फिल्म Laxmmi Bomb का टीजर जारी, इस दिन होगा रिलीज

Laxmmi Bomb Teaser: अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
Laxmmi Bomb Teaser, Laxmmi Bomb Release Date
Laxmmi Bomb Teaser, Laxmmi Bomb Release DateSocial Media

Laxmmi Bomb Teaser: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस टीजर में अक्षय कुमार का अंदाज देखने लायक है। अक्षय कुमार ने लक्ष्मी बॉम्ब का टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों पर टीज़र को शेयर किया है। सामने आते ही ये टीज़र खूब वायरल हो रहा है।

कैसा टीज़र:

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के टीजर में आप देख सकते हैं कि, कैसे वह लक्ष्मण से लक्ष्मी का रूप धारण करते हैं। टीजर में अक्षय कुमार का अंदाज देख कोई भी हैरान रह जाएगा। अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' पहले 9 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनजर सिनेमाघर बंद हैं, जिसके कारण फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज डेट को आगे खिसका दिया था।

कब रिलीज होगी फिल्म:

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीज़र शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, "इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बॉम्ब' भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 सितंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर।" फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की रिलीज़ डेट साफ़ ना होने की वजह से ऐसी अफ़वाहें भी आयीं कि, सिनेमाघर खुलने के बाद इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि, लक्ष्मी बम 9 सितम्बर को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर रिलीज़ होगी।

ये कलाकार आएंगे नजर:

आपको बता दें कि, हॉरर कॉमेडी 'लक्ष्मी बॉम्ब' तमिल की ब्लॉबस्टर 'मुनि 2- कंचना' का आधिकारिक रीमेक है, जिसे राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही तमिल फिल्म को भी निर्देशित किया था। राघव का यह हिंदी सिनेमा में डेब्यू है। फ़िल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं, जो अक्षय के साथ गुड न्यूज़ में काम कर चुकी हैं। इनके अलावा तुषार कपूर, शरद केलकर अश्विनी कालसेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com