Confirm! 5 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही 'सूर्यवंशी', अक्षय ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रिलीज डेट की घोषणा की है।
Akshay Kumar film Sooryavanshi is releasing on 5th November 2021
Akshay Kumar film Sooryavanshi is releasing on 5th November 2021Social Media

देश भर में सिनेमाघरों के खुलने की खबर जबसे सामने आई है, तबसे बॉलीवुड इंडस्ट्री खुश है। ऐसे में फैंस पिछले डेढ़ साल से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जिस फिल्म का इंतजार कर रहें हैं, अब उस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। आज दशहरे के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रिलीज डेट की घोषणा की है।

'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आई सामने:

आज दशहरे के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर करते हुए 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के मौके पर 5 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इंटरवल हुआ खत्म, अब शो का समय! सूर्यवंशी इस दिवाली 5 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। आओ हमारे साथ जश्न मनाएं। #बैकटूसिनेमा।"

फैंस कर रहे थे काफी समय से इंतजार:

इससे पहले निर्देशक रोहित शेट्टी ने जानकारी दी थी कि, 'सूर्यवंशी'दिवाली के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन उस वक्त सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की गई थी। जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है।

बता दें, रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी 'सिंघम' सीरीज की यह चौथी फ‍िल्‍म है, जो कि पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब हालात में सुधार होने के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद मेकर्स ने इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं अगर 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें, तो फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पिछले साल ही रिलीज कर दिया गया था, फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन सिंघम और रणवीर सिंह सिंबा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com