इन 3 देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्‍मी बॉम्ब'
इन 3 देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्‍मी बॉम्ब'Social Media

इन 3 देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्‍मी बॉम्ब'

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर खबर है कि, ये फिल्म दिवाली के मौके पर डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के साथ कुछ देशों में सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म 'लक्ष्मी बम' को लेकर बड़ी ख़बर आयी है। खबर है कि, दिवाली के मौके पर डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही यह फिल्म कुछ देशों में सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित साल 2020 में अक्षय की बड़े पर्दे पर यह पहली रिलीज़ होगी। साथ ही इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी:

फिल्म क्रिटिक्स ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए बताया कि, भारत के अलावा 'लक्ष्मी बॉम्ब' अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी डिजिटल रूप से रिलीज होगी। इस फिल्म को फैंस भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में हॉटस्टार पर देख सकेंगे। दिलचस्प बात यह है कि, अक्षय कुमार की यह फिल्म देश में नहीं बल्कि विदेशों में रिलीज होगी। यह फिल्म 9 नवंबर 2020 को रिलीज की जाएगी।

बता दें कि, अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की रिलीज डेट की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, "इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बॉम्ब' भी आएगा। आ रही है 'लक्ष्मी बॉम्ब' 9 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर।" इसके साथ ही अक्षय कुमार ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार के लक्ष्मण के लक्ष्मी तक के सफर को दिखाया गया।

आपको बता दें कि, फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'मुनि 2- कंचना' का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म पहले ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोविड-19 के प्रकोप के बाद सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय पहली बार एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com