अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, पढ़ें डिटेल्स

खबर आई है कि, साजिद अपनी अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को एक साथ लाने की तैयारी कर रहें हैं।
अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, पढ़ें डिटेल्स
अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, पढ़ें डिटेल्सSudha Choubey - RE

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। अब खबर आई है कि, अक्षय कुमार ने साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के साथ एक और फिल्म साइन की है। खबरें है कि, साजिद अपनी अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी को एक साथ लाने की तैयारी कर रहें हैं।

पहली बार दिखेंगे अक्षय और अहान:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, "अभी इस फिल्म पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। प्रॉडक्शन हाउस के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि, "पूरी टीम अभिनेताओं की इस एक्शन पावर-पैक के लिए उत्साहित है, जिसमें अक्षय और अहान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। केवल साजिद सर ही इसे संभव बना सकते थे और हम सभी वास्तव में उस एनर्जी के लिए उत्साहित हैं जो ये दोनों कलाकार स्क्रीन पर लाएंगे। प्रोजेक्ट की घोषणा की जानी बाकी है और फिलहाल प्लानिंग स्टेज पर है। हमारे पास जल्द ही अधिक जानकारी सामने होगी।"

अक्षय और साजिद का है पुराना नाता:

अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला का एसोसिएशन काफी पुराना है। 'बच्चन पांडे', साजिद के बैनर के साथ अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म है। 'बच्चन पांडे' को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगी। इस साल की शुरुआत में 'बच्चन पांडे' से अक्षय का लुक रिलीज किया गया था। साथ ही, कुमार ने निर्माता द्वारा निर्मित की जा रही तारा सुतारिया के साथ अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' का पहला पोस्टर प्रस्तुत किया था।

बता दें कि, अक्षय कुमार का अहान शेट्टी के साथ काम करना इसलिए भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि अक्षय ने अहान के पापा सुनील शेट्टी के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी', 'फिर हेराफेरी', 'दे दनादन', 'मोहरा', 'आवारा पागल दिवाना' और 'वक्त हमारा है' जैसी फिल्में कर चुके हैं।

विकास व काम्‍या पर केस करेंगे राहुल राज, प्रत्यूषा के पैरेंट्स पर लगाए आरोप

अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग शुरू, सामने आया एक्टर का लुक

टॉलीवुड में काम न मिलने की रिपोर्ट पर फूटा रकुल प्रीत का गुस्सा, कही यह बात

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com