अक्षय कुमार 'मराठी सिनेमा' में करेंगे डेब्यू
अक्षय कुमार 'मराठी सिनेमा' में करेंगे डेब्यूSocial Media

अक्षय कुमार 'मराठी सिनेमा' में करेंगे डेब्यू, महेश मांजरेकर की इस फिल्म में आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। अक्षय अब जल्द ही फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) के साथ मराठी डेब्यू करने वाले हैं।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। एक्टर अन हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और कई फिल्मों में उन्होंने एक्शन किया है। इसी बीच खबर आई है कि, अक्षय कुमार जल्द ही महेश मांजरेकर की अगली फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) के साथ मराठी डेब्यू करने वाले हैं।

बता दें कि, अक्षय कुमार अपने मराठी डेब्यू के साथ अपने प्रशंसकों को विस्मित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अक्षय कुमार फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौदाले सात' में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौदाले सात' वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित है। फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में निर्देशक महेश मांजरेकर ने छत्रपति शिवजी महाराज से जुड़े इतिहास काल के एक शक्तिशाली पन्ने को सामने लाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। फिल्म में शिव काल के सात नायकों के महत्व को दिखाया जाएगा।

इवेंट में सलमान और एकनाथ शिंदे हुए शामिल:

अक्षय कुमार मराठी सिनेमा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का खास इवेंट भी हुआ। इस इवेंट में सलमान खान भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते हुए नजर आए। इवेंट के दौरान महाराष्ट के सीएम 'एकनाथ शिंदे' (Eknath Shinde) ने भी शिरकत की। इवेंट में सलमान खान ने धमाकेदार एंट्रीकी और सलमान खान का हाथ महेश मांजरेकर ने थाम रखा है और इस दौरान इवेंट में उन्होंने चार-चांद लगा दिए और हर किसी की नजर एक्टर पर ही टिकी रह गई।

अक्षय कुमार ने कही यह बात:

अक्षय कुमार ने स्टेज पर मराठी फिल्म में डेब्यू करने को लेकर कहा कि, "मेरे लिए ये एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने ये किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया था।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

जानकारी के लिए बता दें कि, 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार के अलावा 'बिग बॉस मराठी' फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में प्रतापराव गूजर का किरदार पॉपुलर मराठी एक्टर प्रवीण तारडे निभाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com