'गली बॉय' के बाद फिर साथ होंगे रणवीर-आलिया, Prem Kahani में आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। खबर आई है कि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है।
'गली बॉय' के बाद फिर साथ होंगे रणवीर-आलिया
'गली बॉय' के बाद फिर साथ होंगे रणवीर-आलियाSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म 'गली बॉय' में दोनों की जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद की, जिसके बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को एक हिट जोड़ी का खिताब भी मिला। इसी बीच खबर आई है कि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। करण जौहर ने अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्रेम कहानी' पर काम शुरू कर दिया है। खबर है ये कि, फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। इसमें आलिया-रणवीर फिर से रोमांस करते दिखाई देंगे।

फिल्म का नाम 'प्रेम कहानी' रखा गया है:

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और आलिया करण की जिस रोमांटिक फिल्म को लेकर चर्चा में थे, उसका शीर्षक 'प्रेम कहानी' रखा गया है। एक सूत्र ने कहा, "मेकर्स काफी समय से फिल्म के लिए एक अच्छे शीर्षक की तलाश में थे। अब फिल्म का टाइटल 'प्रेम कहानी' तय किया गया है। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी, जिसमें दो विपरीत पात्रों की कहानी को पर्दे पर फिल्माने की कोशिश की जाएगी।"

शुरू हो चुकी है फिल्म की तैयारी:

फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। करण और उनके राइटिंग पार्टनर्स ने स्क्रिप्ट, डायलॉग ड्राफ्ट लॉक कर दिए हैं। सबसे पहले क्रू मेंबर्स का टीकाकरण करवाना है और इसके बाद ही पहले शेड्यूल की शुरुआत करने के लिए सेट पर पहुंचा जाएगा। सेट डिजाइनिंग और अन्य पहलुओं का सब काम प्रोग्रेस में है। म्यूजिक सेटिंग्स की शुरुआत हो चुकी है, ये एक रोमांटिक गाथा होगा। इसमें दर्शकों को अच्छा संगीत सुनने को मिलेगा।

रणवीर और आलिया की आने वाली फिल्म:

आपको बता दें कि, इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को करण की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी देखा जायेगा। वहीं अगर आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और दक्षिण भारतीय फिल्म 'RRR' को लेकर भी चर्चा में नजर आएंगी।

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा 'जायेशभाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com