शाहरुख खान की 'जवान' ने दिखेंगे अल्लू अर्जुन ?
शाहरुख खान की 'जवान' ने दिखेंगे अल्लू अर्जुन ?Social Media

क्या शाहरुख खान की 'जवान' में दिखेंगे अल्लू अर्जुन, सामने आई रिलीज डेट

फिल्म को 'जवान' लेकर दर्शकों का उत्साह तब और बढ़ गया है। जब इस फिल्म के साथ साऊथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन का नाम जुड़ गया है। खबर है कि, फिल्म 'जवान' में अल्लू अर्जुन की झलक दिखेगी।

राज एक्सप्रेस। पठान की अपार सफलता के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर शाहरुख के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और तब बढ़ गया है। जब इस फिल्म के साथ साऊथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन का नाम जुड़ गया है। बता दें, हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि, शाहरुख खान द्वारा अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म 'जवान' में ऑफर दिया गया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था, लेकिन अब खबर है कि, अल्लू अर्जुन फिल्म 'जवान' में दिखेंगे। हालांकि, यह खुलासा फिल्म के रिलीज होने के बाद ही होगा।

जवान में दिखेंगे अल्लू अर्जुन :

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में एक्टर अल्लू अर्जुन के होने की खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो, वह इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। इस खबर के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, इस फिल्म में फैन्स को शाहरुख खान के साथ अल्लू अर्जुन भी नजर आएँगे यानि अब सिनेमाघरों में 'जवान' और 'पुष्पा' की जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह बात खबर अब तक साफ़ नहीं हुई है कि, अल्लू अर्जुन फिल्म 'जवान' में हैं या नहीं। लेकिन इस खबर से फैंस को बड़ी उम्मीद जाग उठी है कि, फिल्म में अल्लू अर्जुन होंगे और अब उन्होंने चुपचाप फिल्म की शूटिंगपूरी भी कर ली है।

मुंबई में स्पॉट किए गए थे अल्लू अर्जुन :

बताते चलें, फिल्म 'जवान' जून 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब तक फैंस को इस असमंजस में ही रहना होगा कि, अल्लू अर्जुन फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ होंगे या नहीं। हालांकि, अब तक सामने आये फिल्म 'जवान' के फर्स्ट लुक से इस खबर के सही होने का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हैं। इस मामले में चल रही मीडिया खबरों की मानें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल में नजर आएँगे। फिलहाल फैंस इस खबर भर से बहुत खुश हो उठे हैं। बाकि आपको इस बारे में एक दम सटीक खबर पाने के लिए ऑफिशियली घोषणा होने का इंतज़ार करना होगा। यह खबर ऐसे समय में सामने आई जब पिछले दिनों अल्लू अर्जुन मुंबई में स्पॉट किए गए थे। उनके स्पॉट किए जाने से ऐसा माना जा रहा है कि, वह फिल्म 'जवान' की शूटिंग करने आए थे।

फिल्म की रिलीज :

बता दें, फिल्म 'जवान' डायरेक्टर एटली है। यह पठान की तरह ही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो 2 जून को देश-दुनिया के सिनेमाघरों रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि और और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। उधर अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं जो अगले साल 2024 में रिलीज होने की खबर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com