एक बार फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन-दीपिका पादुकोण, पोस्टर आया सामने

महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'पीकू' के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। दोनों स्टार हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में एक साथ काम करने जा रहे हैं।
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन-दीपिका पादुकोण
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन-दीपिका पादुकोणSudha Choubey - RE

महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'पीकू' में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब दोनों स्टार हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में एक साथ काम करने जा रहे हैं। बताते चलें कि, पहले इस फिल्म ऋषि कपूर नजर आने वाले थे, लेकिन बीते साल 2020 के अप्रैल में उनका निधन हो गया था। अब इस फिल्म में ऋषि कपूर की जगह अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण ने जानकारी:

इसकी जानकारी दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, "अपने सबसे ख़ास को-स्टार के साथ दोबारा जुड़ना कितनी सौभाग्य की बात है। द इंटर्न के भारतीय रूपांतरण में अमिताभ बच्चन का स्वागत है।" फिल्म का निर्देशन अमित आर शर्मा कर रहे हैं। पोस्टर पर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के किरदारों की छाया-छवि दिखायी गयी हैं।

इस फिल्म का इंडियन रीमेक:

बता दें कि, ये फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी 'द इंटर्न' का इंडियन रीमेक है। नैंसी मेयर्स निर्देशित द इंटर्न 2015 में आयी थी। फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज रॉबर्ट डी नीरो और एन हैथवे ने मुख्य किरदार निभाये थे। वार्नर ब्रदर्स ने पिछले साल जनवरी में फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक का ऐलान किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ऋषि कपूर लीड रोल करने वाले थे, लेकिन, ऋषि कपूर के निधन के बाद ये फिल्म रुक गई थी। अब इस फिल्म में ऋषि कपूर की जगह अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

मालूम हो कि, फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की जोड़ी ने जबरदस्त कमाल किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को सराहा गया था।

दीपिका और अमिताभ की आने वाली फिल्में:

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करे, तो इस फिल्म के अलावा दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगी। वहीं दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म, शाहरुख़ खान के साथ पठान और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगी। वहीं अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ इमरान हाश्मी के साथ फिल्म 'चेहरे', आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वो फिल्म Mayday में भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com