भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक की बायोपिक का निर्देशन करेंगे अनुराग बसु, फिल्म का नाम होगा 'The Black Tiger'

अनुराग बसु अब अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक पर एक बायोपिक फिल्म के निर्देशन करने की घोषणा की।
रविंद्र कौशिक की बायोपिक का निर्देशन करेंगे अनुराग बसु
रविंद्र कौशिक की बायोपिक का निर्देशन करेंगे अनुराग बसुSocial Media

राज एक्सप्रेस। 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'बर्फी' और 'लूडो' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर अनुराग बसु ने आज गुरुवार को अपने फैंस के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने हाल ही में भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक पर एक बायोपिक फिल्म के निर्देशन करने की घोषणा की है। उनके इस फिल्म का नाम 'द ब्लैक टाइगर' होगा। निर्देशक ने कहा कि, कौशिक जैसे गुमनाम नायकों की कहानियां लोगों के साथ साझा की जानी चाहिए।

बता दें कि, अनुराग बसु अब अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। अनुराग बसु देश के सबसे बड़े जासूस रवींद्र कौशिक, जिन्हें ‘द ब्लैक टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता है, उन पर फिल्म बनायेंगे, यह एक बायोपिक फिल्म होगी। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि, "अनुराग बसु रवींद्र कौशिक की बायोपिक ‘द ब्लैक टाइगर’ का निर्देशन करेंगे…जिन्हें भारत के सबसे महान जासूसों में से एक माना जाता है – इस फिल्म का शीर्षक ‘द ब्लैक टाइगर’ रखा गया है। अनुराग बसु, आर विवेक, अश्विन श्रीवत्संगम और दिव्य धमीजा द्वारा निर्मित है।"

आपको बता दें कि, इस फिल्म को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जायेगा। वहीं, इस फिल्म को अनुराग बसु, आर विवेक, अश्विन श्रीवत्संगम और दिव्य धमीजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। सबसे पहले फिल्म की कास्टिंग शुरू होगी और फिर शूटिंग। पहले खबर आई थी कि, इस फिल्म में रवींद्र कौशिक के मुख्य किरदार में सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि, अनुराग बसु अपनी इस फिल्म में सलमान खान को ही लेंगे या फिर किसी नए एक्टर को लेंगे।

अनुराग बसु ने कही यह बात:

अनुराग बसु ने इस बारे में कहा कि, "रवींद्र कौशिक की कहानी साहस और वीरता की है, 20 साल की छोटी उम्र में, उन्होंने 70 और 80 के दशक के कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जो भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया के भू-राजनीतिक चरित्र को परिभाषित करने के लिए चला गया। हमारा इतना सारा इतिहास या तो छिपा दिया गया है या भुला दिया गया है। हमें इस गुमनाम नायक को पहचानना और उसके बारे में सीखना चाहिए।"

कौन थे रवींद्र कौशिक:

वहीं, अगर रवींद्र कौशिक के बारे में बात करे, तो रवींद्र कौशिक भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के एजेंट थे, जिन्होंने 1975 से 1983 तक पाकिस्तान में देश के लिए जासूसी की थी। उन्होंने पाकिस्तान में जाकर एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के रूप में रॉ के लिए काम किया था। वे पाकिस्तानी आर्मी में रहते हुए, भारत को खुफिया जानकारी भेजते थे। लेकिन साल 1983 में उनकी पहचान का पता होने के बाद उन्हें पाकिस्तान आर्मी ने अपने कब्जे में कर लिया था। उन्हें पाकिस्तान में ही उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उनकी मौत पाकिस्तान की ही जेल में हो गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co