अनुष्का शेट्टी ने की अपनी फिल्म की घोषणा
अनुष्का शेट्टी ने की अपनी फिल्म की घोषणाSocial Media

अनुष्का शेट्टी ने की अपनी फिल्म की घोषणा, 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में आएंगी नजर

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने आज बुधवार को अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। उनकी आने वाली फिल्म का नाम मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी है, जिसका पोस्टर भी सामने आ चुका है।

राज एक्सप्रेस। साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी काफी समय से पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। इसी बीच अनुष्का शेट्टी ने आज बुधवार को अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। जिसको जानने के बाद उनके फैंस फूले नहीं समा रहें हैं। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म में कॉमेडियन से अभिनेता बने नवीन पॉलीशेट्टी के साथ नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की घोषणा के साथ इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

अनुष्का शेट्टी ने शेयर किया पोस्टर:

बता दें कि, अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, अनुष्का की फिल्म का नाम 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "पेश है मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी आप सभी के लिए। इस गर्मी मनोरंजन की रोलर कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जाइए।"

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म:

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' परियोजना महेश बाबू पी द्वारा निर्मित है, जबकि इसका निर्माण यूवी क्रिएशन बैनर तले किया गया है। अनुष्का का आगामी प्रोजेक्ट 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' 4 भाषाओं- तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगा। फिल्म की कहानी एक 40 वर्षीय महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे लड़के से प्यार हो जाता है, जो उससे 20 साल छोटा होता है।

कब आएगी फिल्म:

सामने आया फिल्म का यह पहला पोस्टर काफी शानदार और रिफ्रेशिंग हैं। पोस्टर में अदाकारा अनुष्का शेट्टी काफी खूबसूरत और स्लिम नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने बता दिया है कि, फिल्म इसी साल गर्मियों में सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी। जारी हुए फर्स्ट लुक से साफ है कि, फिल्म में अदाकारा एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। जो सिंगल रहना चाहती है। बता दें, अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमें अदाकारा लंबे वक्त बाद कॉमेडी करती दिखेंगी।

लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का:

जानकारी के लिए बता दें कि, अनुष्का शेट्टी काफी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अदाकारा अनुष्का शेट्टी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भागमती में लीड रोल में नजर आई थीं। जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद अदाकारा ने फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में एक कैमियो किया था। जबकि, उनकी फिल्म निशब्दम एक ओटीटी रिलीज थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com