अर्जुन कपूर ने शेयर किया 'The Ladykiller' का पोस्टर, अलग है फिल्म की कहानी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही 'द लेडी किलर' (The Ladykiller) नामक एक नई थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है।
Arjun Kapoor shares the poster of film The Ladykiller
Arjun Kapoor shares the poster of film The LadykillerSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर जल्द ही 'द लेडी किलर' (The Ladykiller) नामक एक नई थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्टर:

फिल्म 'द लेडी किलर' के पोस्टर को अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इसमें थ्रिल है, रोमांस है, इमोशन है, सस्पेंस है। आपको पेश कर रहे हैं द लेडीकिलर। एक रोमांचक रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रेम कहानी और मेरी अभी तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म। मुझ पर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया डायरेक्टर अजय बहल।"

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर किया गया फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अर्जुन का ये लुक सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म:

बता दें कि, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की घोषणा अभी नहीं की गई है। 'द लेडीकिलर' का डायरेक्शन अजय बहल कर रहे, जिन्होंने इससे पहले 'सेक्शन 375' और 'बीए पास' जैसी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार और शैलेष आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि, यह अगले साल 2022 में रिलीज की जाएगी।

अर्जुन कपूर ने कही यह बात:

पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन कपूर ने कहा कि, "जब मैंने द लेडी किलर की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं हैरान रह गया और उन्होंने अपनी भूमिका को अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताया है।" उन्होंने आगे कहा कि, "मैं अपने अद्भुत निर्माता भूषण, शैलेश और अजय बहल के निर्देशन में ये किरदार मेरे लिए बेहद चुतौनीपूर्ण है लेकिन इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।"

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस साल 'भूत पुलिस' के अलावा अर्जुन कपूर की 2 और फिल्में 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'संदीप और पिंकी फरार' भी रिलीज हो चुकी हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'एक विलन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com