एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहासSocial Media

Avatar 2: भारत में तोड़ डाला एंडगेम का बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

अवतार 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 2019 में आई मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स एंडगेम के भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी का रिकॉर्ड तोड़ा।

राज एक्सप्रेस। अवतार-2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 2019 में आई मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स एंडगेम के भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी का रिकॉर्ड तोड़ा। अवतार-2 को उसकी ओरिजिनल भाषा के अलावा हिंदी सहित कई और भाषाओं में भी रिलीज किया गया। कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ने के बाद अब इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी एवेंजर्स: एंडगेम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और इसके साथ ही दुनिया की अब तक की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

भारत में अब तक कमाए 458 करोड़

अवतार: द वे ऑफ वॉटर आए दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने कमाई के मामले में रॉबर्ट डाउनी की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' को धूल चटा दी है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 454 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर एवेंजर्स: एंडगेम का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। एवेंजर्स: एंडगेम ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 438 करोड़ की कमाई की थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इतिहास की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी

द लाइन किंग और जुरासिक वर्ल्ड जैसी फिल्मों की कमाई को पछाड़ कर अवतार: द वे ऑफ वाटर दुनिया की अब तक की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर यहां भी अवतार के पहले पार्ट का नाम है जिसने दुनियाभर में 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

चौथे हफ्ते भी जादू है बरकरार

भारत समेत दुनियाभर में भी जेम्स कैमरून की फिल्म की रफ्तार रोके नहीं रुक रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 14066 करोड़ यानी कि 1.7 बिलियन डॉलर के आसपास की कमाई कर ली है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर को हिंदी और इंग्लिश के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था। यह उन हॉलीवुड फिल्मों में शुमार है, जिसने इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई की है।

इस फिल्म ने अब तक हिंदी में 194 करोड़, तमिल में 62.89 करोड़, तेलुगु में100.05 करोड़, कन्नड़ में 60 करोड़ और मलयालम में 38.22 करोड़ के आसपास अब तक की कमाई की है। हालांकि अभी तक अवतार–द वे ऑफ वाटर ने एवेंजर्स एंडगेम के नेट कमाई के अभी पीछे है, लेकिन कल तक वह उसे भी तोड़ देगी। अवेंजर–एंडगेम की टोटल नेट कमाई है 373 और अवतार: द वे ऑफ वाटर की अब तक 362 करोड़।

यह भी पढ़े :

एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
Avatar : एक ऐसा सपना जिसने विश्वपटल पर अब तक कमाए 4 अरब डॉलर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com