भारत में इस दिन रिलीज होगी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', फर्स्ट लुक आया सामने

मेकर्स ने 'अवतार' के सीक्‍वल फिल्‍म के नाम ऐलान कर दिया है। 'अवतार 2' का नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) है। फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
भारत में इस दिन रिलीज होगी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'
भारत में इस दिन रिलीज होगी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'Social Media

राज एक्सप्रेस। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' (Avatar) ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। फिल्म को जेम्‍स कैमरून (James Cameron) द्वारा निर्देशित किया गया था, जिन्होंने 'टाइटैनिक' और 'द टर्मिनेटर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। दुनिया भर में इस फिल्म के प्रशंसक हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है। जिसके बाद फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फैंस का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म निर्माता ने फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

मेकर्स ने 'अवतार' के सीक्‍वल फिल्‍म के नाम ऐलान कर दिया है। 'अवतार 2' का नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) है, यही नहीं, 12 साल बाद जेम्‍स कैमरून ने फिल्‍म की पहली झलक भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की है। खास बात यह है कि, इस फिल्‍म को दुनियाभर में 160 भाषाओं में रिलीज किए जाने की भी खबर है।

जल्द रिलीज होगा 'अवतार 2 का ट्रेलर:

जानकारी के लिए बता दें कि, 'अवतार 2 का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अवतार: द वे ऑफ वॉटर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का ट्रेलर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के साथ देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, फिल्म का ट्रेलर 6 मई को आने वाला है। 'अवतार' हॉलिवुड की ऐसी फिल्‍म है, जिसे न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्‍क‍ि समीक्षकों ने दिल से सराहा था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म:

'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' में सैम वर्थिंगटन के जेक और जो सलदाना नेटियरी के जीवन की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' इसी साल 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com