web series Tazza Khabar released
web series Tazza Khabar releasedSocial Media

भुवन के वरदान की तरह ही 'Tazza Khabar' भी हुई समय से पहले रिलीज, फैंस को मिला सरप्राइज

साल 6 जनवरी को भुवन बाम की पहली वेब सीरिज 'ताज़ा खबर' (Taaza Khabar) रिलीज होने वाली थी। जिसे, आज ही रिलीज कर भुवन ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

Taza Khabar Released : YouTube वीडियो या कहें YouTube की दुनिया से शुरुआत करने वाले भुवन बाम (Bhuvan Bam) आज दुनियाभर में जाने पहचाने लगे हैं। भुवन बाम अब सिर्फ YouTube की दुनिया में राज करने वाले एक कॉमेडियन या सिंगर ही नहीं रह गए है। उन्होंने एक एक्टर, सिंगर, राइटर, कंपोजर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई हैं। भुवन बाम की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। फैंस उनके वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। साथ ही उनसे जुड़ी ख़बरों का इंतज़ार करते है। वहीँ, इस साल 6 जनवरी को भुवन की पहली वेब सीरिज 'ताज़ा खबर' (Taaza Khabar) रिलीज होने वाली थी। जिसे, आज ही रिलीज कर भुवन ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

ताजा खबर रिलीज कर भुवन ने दिया सरप्राइज :

दरअसल, पिछले साल भुवन बाम के काफी हिट वेब शो 'Dhindora' की अपार सफलता के बाद इस साल भुवन का अगला प्रोजेक्ट या कहें उनकी पहली OTT डेब्यू वेब सीरिज 'ताज़ा खबर' (Taaza Khabar) 6 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन भुवन ने जब एक रील पोस्ट कर 'ताज़ा खबर' के समय से पहले रिलीज होने की जानकारी दी तो हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि, 'ताज़ा खबर' को लेकर लोग काफी बेसब्र थे और उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

ताज़ा खबर की कहानी :

इसका दिलचस्प और काफी अलग हटके ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इस वेब सीरिज की बात करें तो, यह कहानी एक ऐसे गरीब लड़के की कहानी है जो दिन में सपने देखता है। यह लड़का शौचालय के बाहर बैठने वाला एक साधारण सा लड़का है, लेकिन उसके सपने मुबई का किंग, वडाला का बुल्फ, ठाणे का टाइगर और चेमुर का चीता बनने के हैं। उसे अचानक या किस प्रकार यह तो नही पता लेकिन पहले से ताज़ा खबरें मिलने लगती हैं जो एक दम सही होती है और इन खबरों के आधार पर ही वह अपनी लाइफ तो बदल लेता है। हालांकि, एक समय ऐसा भी आता है कि, जब उसे लगता है कि, उसे वरदान मिला है या श्राप।

कहा देंखे ताज़ा खबर ?

भुवन बाम की पहली OTT डेब्यू वेब सीरिज 'ताज़ा खबर' (Taaza Khabar) कुछ घंटे पहले disney+ hotstar पर रिलीज हो चुकी है। यह बिल्कुल ठीक उसी तरह रिलीज हुई है जिस तरह इस सीरिज में समय से पहले खबर मिलती है पूरी कहानी जानने के लिए दर्शक disney+ hotstar पर 'ताज़ा खबर' देख सकते हैं। यह 30-30 मिनट के कुल 6 एपिसोड्स में हैं। यदि आप भी भुवन के फैन है तो, जाकर देखें कि, आखिर भुवन को यह शक्ति कैसे मिली, उसने इसका इस्तेमाल कैसे किया और आखिर क्यों वो परेशान हो जाता है।

ताज़ा खबर की कास्ट :

इस वेब सीरिज की कास्ट की बात करें तो, इसमें मुख्य किरदार में भुवन बाम नज़र आएंगे तो वसंत तावड़े की भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा इसमें आपको पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएँगे। भुवन ने लिखा-

असुविधा के लिये खेद है। लेकिन क्या करू? मेरे को सब पहले पता चल जाता है 😏 #HotstarSpecials #TaazaKhabar आ चुका है अभी! जाओ binge शुरू करो 🤗

भुवन बाम

ताज़ा खबर की कुछ पांच लाइन्स -

  • ‘जादू और चमत्कार में फर्क ये है कि जादू धोखे से होता है, चमत्कार यकीन से।’

  • 'लोगों का अच्चा टाइम नहीं टिकता अपना बुरा टाइम कितना टिकेगा।'

  • 'किधर जा रहे हैं... औकाद के बाहर'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com