Death On The Nile Trailer रिलीज, अब हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे अली फज़ल

अली फज़ल ने वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब वो हॉलीवुड में अपने अभिनय का हुनर दिखाएंगे। उनकी फिल्म 'डेथ ऑन द नील' का ट्रेलर आ गया है।
Death On The Nile Trailer रिलीज
Death On The Nile Trailer रिलीजSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल ने वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फैंस उनकी वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले अली फज़ल की हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नील' का ट्रेलर आ गया है। अक्टूबर में रिलीज़ हो रही फिल्म में अली हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ एक्टिंग करते हुए नज़र आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अली फज़ल ने शेयर किया है फिल्म का ट्रेलर:

बता दें कि, ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी अभिनेता अली फज़ल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्रेलर शेयर करते हुए अली ने लिखा, "क़त्ल तो शुरुआत थी। इन मज़ेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मज़ा आया। फिल्म 'डेथ ऑन द नील' एक यात्रा रही। फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फिल्म रिलीज़ होगी।"

इस किताब पर आधारित है फिल्म:

अली फज़ल की फिल्म 'डेथ ऑन द नील' विश्व विख्यात उपन्यास लेखक आगस्था क्रिस्टी की किताब पर आधारित है। इसकी कहानी नील नदी में एक जहाज़ पर क़त्ल पर आधारित है। माइकल ग्रीन ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। केनेथ ब्रेनघ ने निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभायी है। फिल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज़ Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

कैसा है ट्रेलर:

इस फिल्म को केनेथ ब्रैनेग ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले माइकल ग्रीन ने लिखा है। फिल्म की कहानी मिस्र की नील नदी पर चल रहे क्रूज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक मर्डर हो जाता है। छुट्टियां मानाने के लिए क्रुज पर पहुंचे लोगों की जिंदगी पूरी तरह से तब पलट जाती है, जब पता चलता है कि, क्रूज पर किसी का खून हो गया है। हर शख्स शक के घेरे में आ जाता है और हर किसी की नजरें दूसरे को कातिल के रूप में देखती हैं। मर्डर की गुत्थी जब सुलझती है, तो पता चलता है कि, जुनून और जलन के चलते कत्ल को अंजाम दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com