'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक, दमदार अंदाज में आए नजर

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में इस फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है।
'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक, दमदार अंदाज में आए नजर
'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक, दमदार अंदाज में आए नजरSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी कंगना ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर दी थी। अब इस फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। पोस्टर को अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अर्जुन रामपाल ने शेयर किया पोस्टर:

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ''शैतान का नया नाम है, रुद्रवीर। इस किरदार को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक ही समय में खतरनाक, घातक और कूल है। यह रहा मेरा पहला लुक। धाकड़ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।''

कैसा है पोस्टर:

सामने आए इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल खतरनाक लुक में दिख रहे हैं। अर्जुन रामपाल फिल्म में रुद्रवीर के रोल में नजर आएंगे, जिसका सामना कंगना के किरदार से होगा। फोटो में अर्जुन रामपाल लेदर जैकेट पहने दिख रहे हैं और उनके शरीर में बने ढेर सारे टैटू नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि, इस फिल्म के लिए कंगना जबरदस्त तैयारियां कर रहीं हैं। उन्होंने हाल ही में यह भी कहा था कि, उनकी ये फिल्म वर्ल्ड क्लास स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। वहीं इस फिल्म में मशहूर फ्रेंच सिनेमैटोग्राफर Tetsuo Nagata भी शामिल हो गए हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा दिव्या दत्ता भी है। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश रजी घई कर रहे हैं, जबकि इसे सोहेल मक्लाई और एसाइलम फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। खबरों की माने, तो इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में कंगना का जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com