जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर जारी दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च को स‍िनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' का टीजर जारी
जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' का टीजर जारीSudha Choubey - RE

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहें हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक 'मुंबई सागा' है, जिसका फैंस काफी समय बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है और इसी के साथ फ़िल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो गयी है। बीते दिन इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई। यह फ‍िल्‍म 19 मार्च को स‍िनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

जॉन अब्राहम ने शेयर किया टीजर:

अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने फिल्म 'मुंबई सागा' के टीजर अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जॉन अब्राहम ने फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा रास्तों पर राज करती थी। साल की इस गाथा के लिए तैयार हो जाइए।" जॉन अब्राहम ने इससे पहले फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट की घोषणा की थी।

कैसा है टीजर:

एक मिनट के टीजर में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का दमदार लुक नजर आया। काले रंग का कुर्ता पहन और माथे पर तिलक लगाए जॉन अब्राहम काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं, वहीं मुंबई पुलिस की वर्दी में इमरान हाशमी भी दमदार नजर आ रहे हैं। टीजर देखकर ही कहा जा सकता है कि, फिल्म एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स और ट्विस्ट से भरपूर होगी। मुंबई सागा के टीज़र में फिल्म के लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। मूल रूप से फिल्म गैंगस्टर बने जॉन और पुलिस ऑफ़िसर बने इमरान हाशमी के बीच टकराव की कहानी है।

ये कलाकार भी आएंगे नजर:

बता दें कि, इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में ढेर सारे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, समीर सोनी, महेश माझरेकर समेत कई कलाकार इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म 'मुंबई सागा' को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। ये फिल्म गैंगस्टर कहानी को दिखाएगी। फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी के और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। क्राइम ड्रामा इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

वहीं अगर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जॉन के पास इस वक्त कई बैक टू बैक फिल्में हैं। वो इन दिनों अपनी फिल्म 'अटैक' की शूटिंग कर रहें हैं। जॉन इस फिल्म के अलावा मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा वो 'एक विलेन 2' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ ऑन स्क्रीन दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com