शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट का ऐलान, दीवाली पर होगी रिलीज

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट का ऐलान, दीवाली पर होगी रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट का ऐलान, दीवाली पर होगी रिलीजSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद कपूर की जर्सी दिवाली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर के सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

शाहिद कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'जर्सी' से अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो क्रिकेटर की वाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। हेलमेट पहने और हाथ में बैट लिए शाहिद अपने सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो को पोस्ट करते हुए शाहिद ने लिखा है, "जर्सी इस दिवाली 5 नवंबर, 2021 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इंसानी जज्बे की जीत। एक सफर जिसपर हमें गर्व है, ये एक मेरी टीम के लिए।"

हाल ही में पूरी हुई फिल्म की शूटिंग:

शाहिद कपूर ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "जर्सी की शूटिंग खत्म हो गई है। कोरोना काल में 47 दिनों तक शूटिंग करना मुश्किल था। मुझे पूरी टीम पर गर्व है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो रोजाना सेट पर आते थे। अपनी जान को खतरे में डालकर वह करने जिसे वह प्यार करते हैं, दिल को छू जाने वाली कहानियां। जर्सी एक ऐसी कहानी है जो एक व्यक्ति के जमीन से ऊपर उठने की कहानी है। जैसे कि, हम इस महामारी से लड़ रहे हैं। इसे हमेशा याद रखें, यह समय भी गुजर जाएगा।"

बता दें कि, फिल्म 'जर्सी' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कि बहुत टैलेंटेड होता है, लेकिन एक फेल क्रिकेटर होता है। यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'जर्सी' का रीमेक है, जिसमें साउथ स्टार नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म को हिंदी में उसी नाम से बनाया जा रहा है इसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म को तेलुगू में बनाया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com