काजोल की नई फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर, ओड़िसी डांसर के रूप में दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कॉजोल की अगली फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में परिवार के तीन पीढ़ियों को एक साथ दिखाया गया है।
काजोल की नई फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर
काजोल की नई फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजरSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल की अगली फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में परिवार के तीन पीढ़ियों को एक साथ दिखाया गया है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और इस फिल्म का टीजर बेहद कमाल का लग रहा है। काजोल ने टीजर के साथ ही 15 जनवरी को मूवी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की भी जानकारी दी है।

काजोल ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री काजोल ने ट्विटर पर लिखा है, "त्रिभंगा मतलब टेढ़ी-मेढ़ी, जुनूनी, लेकिन सेक्सी है। त्रिभंगा 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी।'' त्रिभंगा शीर्षक ओड़िसी नृत्य की एक भाव-भंगिमा है। यह एक ही परिवार की तीन महिलाओं की कहानी है, जो अलग-अलग पीढ़ियों की हैं। उसमें 1980 के दशक से कहानी शुरू होती है और वर्तमान समय तक आती है। इस फिल्म में मिथिला पाल्कर, तन्वी आजमी और कुनाल राय कपूर जैसे स्टार भी हैं।

कैसा है टीजर:

टीजर की शुरुआत में एक खुशहाल परिवार की झलक देखने को मिलती है। काजोल ओड़िसी डांसर के अवतार में अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ती दिखीं हैं। इसमें काजोल की मां (तन्वी आज़मी) एक सीन में बेड पर पड़ी हैं और काजोल और एक छोटी लड़की (मिथिला पाल्कर) उदास खड़े हैं। इस फिल्म में तीनों महिलाओं के जटिल रिश्ते को दिखाने की कोशिश की गई है।

महिला प्रधान फिल्म है 'त्रिभंगा':

काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' में बेहद अलग और पावरफुल तरीके से नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी रेणुका शहाने ने लिखी है और वही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही किया है। काजोल के अलावा तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com