'साइना' का टीजर जारी, परिणीति ने कहा-सामने कोई भी हो, मैं तो बस मार दूंगी

Saina Nehwal Biopic: बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक पर बनी फिल्म 'साइना' काफी समय से चर्चा में है। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।
'साइना' का टीजर जारी
'साइना' का टीजर जारीSudha Choubey - RE

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक पर बनी फिल्म 'साइना' काफी समय से चर्चा में है। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साइना नेहवाल ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म के टीजर और पोस्टर को शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

कैसा है 'साइना' का टीजर:

साइना नेहवाल की बायोपिक का टीजर आपको बैडमिंटन विजेता के सफर और उनकी जिंदगी की एक झलक दिखाता है। इस टीजर में उनके बचपन की ट्रेनिंग से लेकर इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने तक सफर दिखाया गया है। 30 सकेंड के टीजर के अंत में फिल्म से परिणीति चोपड़ा की एक झलक नजर आई है, जिसमें वे साइना नेहवाल के रोल में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ अंत में उन्होंने एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। अंत में वे कहती नजर आ रही हैं कि- 'सामने कोई भी हो, मैं तो बस मार दूंगी।'

कब रिलीज होगी फिल्म:

इस फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में साइना की भूमिका में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 से चर्चा में है। यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के निर्माण का काम काफी लंबे समय से चल रहा है। परिणीति ने कई बार बैडमिंटन की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

श्रद्धा कपूर करने वाली थीं लीड रोल:

बता दें कि, इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर को चुना गया था। हालांकि बाद में किसी कारणवश श्रद्धा यह फिल्म नहीं कर पाईं। अब परिणीति इस में फिल्म में अपने अभिनय का परिचय देंगी। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर फैन्स ने पसंद किया है। वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को ज्यादा अच्छी कास्ट बताया था। वहीं कुछ लोगों को परिणीति का काम भी पसंद आ रहा है।

वहीं अगर परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में परिणीति ने फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' से डिजिटल डेब्यू किया है। यह फिल्म पिछले महीने 26 फरवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में परिणीति के काम को बहुत पसंद किया गया। मूवी में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अनिवाश तिवारी जैसे सितारे नजर आए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com