आज रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म
आज रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मNaval Patel

आज रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म, जानिए बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म से पहले भी बॉलीवुड में कई महंगी फ़िल्में बन चुकी हैं। चलिए बताते हैं इनके बारे में।

राज एक्सप्रेस। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बड़े परदे पर क्या कमाल दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में चलिए आपको बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों के बारे में बताते हैं।

ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन 'शिवा' :

इस फिल्म का बजट 410 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म की कहानी अनूठी शक्तियों पर आधारित है।

ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्रSocial Media

ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान :

आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 300 करोड़ रुपए में तैयार हुई थी।

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तानSocial Media

फिल्म 83 :

इस फिल्म को बनाने में 270 करोड़ रुपए का खर्च आया था। फिल्म में कपिल देव की लाइफ जर्नी को दिखाया गया था।

83
83Social Media

जीरो :

शाहरुख़ के करियर की सबसे बुरी फिल्मों में से एक रही इस फिल्म को बनाने में 270 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

जीरो
जीरोSocial Media

सूर्यवंशी :

फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सितारे दिखाई दिए थे। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए था।

सूर्यवंशी
सूर्यवंशीSocial Media

पद्मावती :

इस फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रुपए का बजट लगा था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

पद्मावत
पद्मावतपद्मावत, इंस्टाग्राम

धूम 3 :

धूम फिल्म की सीरीज को आगे बढ़ाती इस फिल्म को बनाने में 175 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

धूम 3
धूम 3Social Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com