लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के पैरंट्स बनेंगे बोनी कपूर-डिंपल कपाड़िया

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर बीते दिन लव रंजन की नई फिल्म की शूटिंग के लिए नोएडा पहुँचे हैं। हाल ही में खबर आई है कि, इस फिल्म बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगी।
लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के पैरंट्स बनेंगे बोनी कपूर-डिंपल कपाड़िया
लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के पैरंट्स बनेंगे बोनी कपूर-डिंपल कपाड़ियाSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बीते दिन शनिवार (9 जनवरी) को लव रंजन की नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए नोएडा पहुँचे हैं। अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया दोनों ही लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में बोनी कपूर ने अनिल कपूर स्टारर फिल्म में एक्टिंग डेब्यू किया है।

खबरों के अनुसार, बोनी कपूर इस फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, जिन्होंने रणबीर के पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' में फीमेल का लीड कैरेक्टर प्ले किया था, वे इस फिल्म में बोनी कपूर की पत्नी और रणबीर की मां का रोल करेंगी।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, फिल्म में रणबीर कपूर के पिता काफी अमीर और आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति होते हैं। इस किरदार को निभाने के लिए मेकर्स ने बोनी कपूर को अप्रोच किया है। कहा जा रहा है कि, बोनी कपूर इस ऑफर को ठुकरा चुके हैं, लेकिन लव रंजन ने बोनी के बेटे अर्जुन कपूर को उन्हें मनाने के लिए कहा है। अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी सभी ने एक साथ मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश की है।

इस समय बोनी कपूर हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 11 जनवरी यानी की आज इनके सेट पर पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है। अगर ऐसा वाकई में है, तो बोनी कपूर को रणबीर के पिता के रोल में देखना दिलचस्प होगा। वैसे बता दें कि, ये पहला मौका नहीं होगा जब बोनी कपूर किसी फिल्म में नजर आए हों। वे इससे पहले हाल ही में फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग स्पेन में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इसे देश में ही शूट करने का फैसला लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co