RRR को मिली रिलीज डेट तो भड़के बोनी कपूर, जानें क्या है वजह

हाल ही में कुछ दिन पहले RRR के मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा की थी। रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्ममेकर बोनी कपूर ने RRR की रिलीज डेट पर ऐतराज जताया है।
RRR को मिली रिलीज डेट तो भड़के बोनी कपूर, जानें क्या है वजह
RRR को मिली रिलीज डेट तो भड़के बोनी कपूर, जानें क्या है वजहSocial Media

राज एक्सप्रेस। 'बाहुबली' निर्माता एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के दमदार पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। फिल्म के रिलीज डेट सामने आते ही हंगामा शुरू हो गया है। फिल्ममेकर प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने RRR की रिलीज डेट पर ऐतराज जताया है।

क्या है मामला:

दरअसल, RRR के मेकर्स ने फिल्म को दशहरा के खास मौके पर 13 अक्टूबर, 2021 को दुनिया भर में रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें, इसी दिन बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज होनी है, जिसकी घोषणा उन्होंने पहले कर दी थी। अब इसी टक्कर को लेकर बोनी कपूर गुस्से में हैं। इसी बात पर बोनी कपूर ने नाराजगी जाहिर की है।

बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा कि, एसएस राजामौली का यह फैसला गलत है। बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक, बोनी कपूर ने कहा है कि, ये अनैतिक है। बोनी कपूर के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट की घोषणा 6 महीने पहले ही कर दी थी। वहीं, राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर से बाचतीत करना भी जरुरी नहीं समझा।

बता दें कि, आरआरआर को जहां निर्माता-निर्देशकों ने 13 अक्टूबर 2021 पर रिलीज करने का ऐलान किया है तो वहीं, सुपरस्टार अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान भी 15 अक्टूबर 2021 के दिन रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन हैं। मगर अगर फिर भी ये फिल्में आपस में टकराईं, तो अजय देवगन को खासा नुकसान हो सकता है। अजय देवगन की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को बोनी कपूर और जी स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'आरआरआर' में राम चरण तेजा और आलिया भट्ट की नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। अजय देवगन भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जबकि युवा ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्म में अपना डेब्यू कर रही हैं और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर के ऑपोजिट नजर आएंगी।

वहीं फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच के रोल में दिखने वाले हैं। ये दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा हैं। जिसमें अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम के किरदार को पर्दे पर निभाते दिखेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co