Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' ने पहले दिन कमाए इतने

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' (Satyamev Jayate 2) हाल ही में रिलीज हुई है। 'सत्यमेव जयते 2' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही।
Satyamev Jayate 2 Box Office Collection
Satyamev Jayate 2 Box Office CollectionSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' (Satyamev Jayate 2) बीते दिन 25 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। जॉन एक साथ तीन किरदार में नजर आ रहें हैं, जिसमें वो एक किसान और एक पुलिस ऑफिसर और विजिलांटे है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़:

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया। मल्टीप्लेक्स में लगभग हर जगह कलेक्शन बहुत सुस्त है। बड़े मल्टीप्लेक्सों को बिल्कुल भी दर्शक नहीं मिले। हालांकि यूपी, बिहार, ओडिशा और निज़ाम/आंध्र प्रदेश जैसी जगहों पर सिंगल स्क्रीन को बेहतर रिस्पॉन्स मिला है।

भारत में 'सत्यमेव जयते 2' को मिले इतने स्क्रीन:

बता दें कि, मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल है। फिल्म में जॉन अब्राहम तीन अलग-अलग किरदारों में हैं। फिल्म में उनके अलावा दिव्या कुमार खोसला, गौतमी कपूर, हर्ष छाया, साहिल वैद्य और अनूप सोनी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। भारत में इसे 2500 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

फिल्म 'अंतिम' से होगी टक्कर:

जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी या नहीं ये कह नहीं सकते, क्योंकि एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' धमाल मचा रही है, तो दूसरी तरफ सलमान खान अपनी फिल्म 'अंतिम' रिलीज कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, इन दोनों बड़ी फिल्मों से टक्कर लेते हुए जॉन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल कर पाती है।

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'सत्यमेव जयते 2' के अलावा जॉन अब्राहम के पास कई फिल्में हैं। वो जल्द ही फिल्म 'अटैक' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन अब्राहम फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com