फिल्म 'GodFather' से सामने आया चिरंजीवी और सलमान खान का लुक, दिखा दोनों का स्वैग अंदाज

मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म 'गॉडफादर' (Godfather) में उनके साथ अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से नया पोस्टर जारी किया गया है।
फिल्म 'GodFather' से सामने आया चिरंजीवी और सलमान खान का लुक
फिल्म 'GodFather' से सामने आया चिरंजीवी और सलमान खान का लुकSocial Media

राज एक्सप्रेस। मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'गॉडफादर' (Godfather) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म से जुड़े अपडेट जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। फिल्म में चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें चिरंजीवी और सलमान खान दिखाई दे रहें हैं।

बता दें कि, हाल ही में मेकर्स ने मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म 'गॉडफादर' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में दोनों सुपरस्टार्स का स्वैग अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों का ये स्वैग देखने के बाद फैंस झूम उठे हैं। पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि, फिल्म से चिरंजीवी और सलमान खान का सिंगल प्रोमो आज ही दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा।

इस फिल्म की रीमेक है 'गॉडफादर':

जानकारी के लिए बता दें कि, मेगास्टार चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे। वह फिल्म गॉडफादर' में दिखाई देंगे, जो मलयालम फिल्म 'लूसिफ़ेर' की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है। चिरंजीवी के जन्मदिन के खास मौके से एक दिन पहले ही निर्माता उनकी अगली फिल्म गॉडफादर का टीजर पेश करने वाले हैं। बता दें, चिरंजीवी के गॉडफादर में एक कैमियो करने के लिए सलमान खान को लिया गया है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं, फिल्म के बारे में बात करे, तो 'गॉडफादर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें चिरंजीवी, नयनतारा और सत्यदेव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में गंगव्वा और सुनील भी सहायक भूमिकाओं में हैं। हाल ही में सलमान खान ने चिरंजीवी के साथ एक विशेष गाना गाया, जिसे प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया था। 'गॉडफादर' इस साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में संगीत एस थमन ने दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co