बंद सिनेमाघरों के लिए वरदान साबित हो रही पठान
बंद सिनेमाघरों के लिए वरदान साबित हो रही पठानSyed Dabeer Hussain - RE

पठान की वजह से फिर खुल रहे हैं बंद सिनेमाघर

शाहरुख खान का सुपरस्टारडम और पठान के बारे में हो रही चर्चा से सिनेमा व्यवसाय के लिए एक नई सुबह की शुरुआत हो सकती है, जिसने महामारी के दौरान बहुत कठिन समय देखा था।

राज एक्सप्रेस। फिल्म पठान निर्माता आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वाईआरएफ निर्मित फिल्म पठान, 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब हमें सूत्रों से पता चला है कि फिल्म पठान की अभूतपूर्व चर्चा के कारण कई ऐसे सिनेमाघर, जो कोविड के कारण बंद हो गए थे, अब वो फिर से खोले जा रहे हैं।

फिल्म पठान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में चौथी फिल्म है। महामारी के बाद, वाईआरएफ सिनेमा के परिदृश्य कोविड से पहले के स्तर पर वापस लाने के लिए अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है। शाहरुख खान का सुपरस्टारडम और पठान के बारे में हो रही चर्चा से सिनेमा व्यवसाय के लिए एक नई सुबह की शुरुआत हो सकती है, जिसने महामारी के दौरान बहुत कठिन समय देखा था।

बता दें कि फिल्म पठान से पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसे सफल फिल्में दे चुके हैं और इस बार भी यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म पठान को डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद ने किया है और फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ये हैं वे सिनेमाघर जो फिल्म पठान के साथ फिर से खुलने वाले हैं :

  1. कोहिनूर सिनेमा, सूरतगढ़, राजस्थान।

  2. जेम सिनेमा, जयपुर, राजस्थान।

  3. गीता टॉकीज, हिंडौन, राजस्थान।

  4. संगम सिनेमा, खंडेला, राजस्थान।

  5. ड्रीमलाइट सिनेमा, सुजानगढ़, राजस्थान।

  6. प्रकाश टॉकीज, नवलगढ़, राजस्थान।

  7. जेआरसी मूवी पैलेस, फतेहपुर, राजस्थान।

  8. ज्योति सिनेमा, इंदौर, मध्य प्रदेश।

  9. प्रभात टॉकीज, बीना, मध्य प्रदेश।

  10. कार्निवल आर मॉल, मुलुंड, मुंबई, महाराष्ट्र।

  11. प्रभात टॉकीज, गोंदिया, महाराष्ट्र।

  12. सिनेकमला पोंडा, गोवा।

  13. लाजवंती टॉकीज, विश्रामपुर, छत्तीसगढ़।

  14. एसजीएल हेरिटेज सिनेमा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड।

  15. ज्ञान सिनेमा, महमूदाबाद, उत्तर प्रदेश।

  16. कार्निवल टीजीआईपी सिनेमा, नोएडा, उत्तर प्रदेश।

  17. पीडीआर सिनेमा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

  18. एम सिनेमा, बिंदकी, उत्तर प्रदेश।

  19. कविता सिनेमा, लोनी, उत्तर प्रदेश।

  20. रामा सिनेमा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

  21. सिनेशाइन सिनेमा, छिबरामऊ, उत्तर प्रदेश।

  22. जे.सी. पैलेस सिनेमा, बदायूं, उत्तर प्रदेश।

  23. कपिल सिनेमा, मवाना, उत्तर प्रदेश।

  24. मधुवन सिनेमा, डासना, उत्तर प्रदेश।

  25. राजकरन सिनेमा, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com