दृश्यम फिल्म्स की नई फिल्म 'Siya' का टीजर रिलीज
दृश्यम फिल्म्स की नई फिल्म 'Siya' का टीजर रिलीजSocial Media

दृश्यम फिल्म्स की नई फिल्म 'Siya' का टीजर रिलीज, महिलाओं के हक में उठाई आवाज

दृश्यम फिल्म्स अपनी आगामी फिल्म 'सिया' (Siya) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

राज एक्सप्रेस। दृश्यम फिल्म्स अपनी आगामी फिल्म 'सिया' (Siya) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है। फिल्म का टीजर दिल दहला देने वाला है। फिल्म के जरिए मनीष मुंद्रा निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म 'सिया' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 'न्यूटन' और 'मसान' जैसी दिल छू लेने वाली फिल्मों के बाद अब मेकर्स ने 'Siya' का टीजर रिलीज करके लोगों को उत्साहित कर दिया है। लोग इस फिल्म से अच्छे कंटेंट और एक सामाजिक मुद्दे की उम्मीद कर रहे हैं।

क्या दिखाया गया है टीजर में:

टीजर में देखा जा सकता है कि, यह कहानी एक ऐसी लड़की की होती है जो जस्टिस की तलाश में रहती है। गांव के परिवेश में ढली कहानी को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है। टीजर के शुरुआत में दिखाया गया है कि, एक लड़की को जंजीर में बंधी हुई हैं। उसका शोषण किया जाता है। अगले सीन में कुछ महिलाओं को दर्शाया गया है, जो जलती हुई चिता के सामने बुरी तरह से रो रही हैं। एक लड़की है जो अपने लिए न्याय मांग रही है। फिल्में में विनीत काला कोट पहने यानी वकील के किरदार में दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, यह एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में पूजा पांडे और विनीत कुमार सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। दृश्यम फिल्म्स इससे पहले मसान और न्यूटन जैसी बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने पेश कर चुके हैं। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्देशक मनीष मुंद्रा ने कही यह बात:

निर्देशक मनीष मुंद्रा ने इस बारे में कहा कि, "सिया सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक आंदोलन है। ये एक आवाज है जो उन पीड़ितों के साथ गूंजती है, जिन्होंने अकल्पनीय भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक दर्द सहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co