'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलान
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलानSocial Media

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलान, आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी समय से अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म से जुड़े अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की नई रिलीज डेट भी शेयर कर दी है। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान:

बता दें कि, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि, फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। करण लंबे समय बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्ट में आलिया ने एक लेटर की फोटो शेयर की है। आलिया के अलावा करण जौहर और रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को थिएटरों में रिलीज होने वाली है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं, अगर फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों की बात करे, तो फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आऐंगे। फिल्म में इनके अलावा धर्मेन्द्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) नजर आएंगे। इस फिल्म में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जबकि लिरिक्स का काम अमिताभ बच्चन ने किया है। बता दें, आलिया भट्ट ने शादी के तुरंत बाद इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com