फ़िल्म बनारस का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च
फ़िल्म बनारस का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्चSocial Media

फ़िल्म बनारस का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च

हाल ही में फिल्म बनारस का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लाँच किया गया। भारत में ऐसा पहली बार होगा जब एक डेब्यू एक्टर की फ़िल्म पूरे देश में एक साथ पांच भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही हैं।

राज एक्सप्रेस। हाल ही में फिल्म बनारस का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लाँच किया गया। गंगा के घाट पर, प्राचीन मंदिर की पताकाओं के बैकग्राउंड में फ़िल्म के शीर्ष एक्टर ज़ैद खान और सोनल मांटेरो गोल्ड कॉस्ट्यूम में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। निर्देशक जयतीर्थ की यह रोमांटिक लव स्टोरी हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। भारत में ऐसा पहली बार होगा जब एक डेब्यू एक्टर की फ़िल्म पूरे देश में एक साथ पांच भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है।

बनारस एक मिस्टीरियस प्रेम कहानी है जो बनारस की सुंदरता, समृद्ध विरासत, संस्कृति के बैकड्रॉप पर फिल्माई गई है।

अभिनेता ज़ैद खान फिल्म बनारस को एक परफेक्ट डेब्यू फ़िल्म मानते हैं और कहते हैं फिल्म की कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। फिल्म के फ़र्स्ट लुक को देखकर ही दर्शक फ़िल्म के किरदार को समझ सकते हैं। फिल्म बनारस का सिद्धार्थ मेरे दिल के बहुत करीब हैं। फिल्म में सबसे महत्वपूर्ण आकर्षक बनारस शहर हैं निर्देशक ने खूबसूरत तरीके से विरासत के शहर को फिल्म में दिखाया हैं। इस फ़िल्म के साथ मुझे भी प्राचीन और सुंदर शहर बनारस को देखने का अवसर मिला।

निर्देशक जयतीर्थ बताते हैं ज़ैद खान फ़िल्म बनारस के लिए एक परफेक्ट च्वाइस हैं। फिल्म की कहानी के सिद्धार्थ के किरदार में दर्शक उन्हें बहुत पसंद करंगे। फ़िल्म की कहानी में बनारस शहर भी एक किरदार बनकर उभरता हैं। ज़ैद खान और सोनल मांटेरो की जोड़ी फ़िल्म की कहानी के मूड को बहुत अच्छे प्रस्तुत करती हैं।

एन के प्रोडक्शनस हाउस के बैनर तले निर्मित फ़िल्म बनारस के निर्माता तिलकराज बल्लाल हैं और सह निर्माता मुज़म्मिल अहमद खान हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन जयतीर्थ ने किया हैं। फिल्म के संगीत निर्देशक अजनीश लोकनाथ हैं। बनारस के प्राचीन घाट और शहर की खूबसूरत लोकेशंस को सिनेमेटोग्राफ़र अदवैथा गुरुमूर्ति ने अपने कैमरे में क़ैद किया हैं । फ़िल्म के गानों को जयतीर्थ और ए हर्ष ने कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म में मुख्य किरदार ज़ैद खान और सोनल मांटेरो के साथ ही सुजय शास्त्री, देवराज, अच्युत कुमार और बरकत अली भी विभिन्न भूमिकाओं में नज़र आएँगे। बनारस, मंदिरों और गंगा घाट के शहर बनारस में फिल्माई गई फ़िल्म बनारस अगले साल 2022 में पूरे देश के सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी।

बनारस का पोस्टर
बनारस का पोस्टरSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com