सस्पेंस बरकरार रखती है हिट द फर्स्ट केस
सस्पेंस बरकरार रखती है हिट द फर्स्ट केसSocial Media

Hit - The First Case Review : सस्पेंस बरकरार रखती है हिट द फर्स्ट केस

एक्टर राजकुमार राव स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म की रीमेक है। कैसी है फिल्म चलिए जानते हैं।
हिट द फर्स्ट केस(3 / 5)

स्टारकास्ट : राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा

डायरेक्टर : शैलेश कोलानु

प्रोड्यूसर : भूषण कुमार, दिल राजू, कुलदीप राठौड़

एक्टर राजकुमार राव स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म की रीमेक है। कैसी है फिल्म चलिए जानते हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी :

फिल्म की कहानी होमीसाइड इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर विक्रम (राजकुमार राव) की है जो कि एक मानसिक बीमारी से पीड़ित है। विक्रम अपनी गर्लफ्रेंड नेहा ( सान्या मल्होत्रा) के कहने पर अपनी मानसिक बीमारी को ठीक करने के लिए शहर से दूर कुछ महीनों के लिए चला जाता है। कुछ दिनों बाद विक्रम को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड मिसिंग है। विक्रम तुरंत शहर लौट आता है लेकिन यह केस कोई और ऑफिसर हैंडल कर रहा है। विक्रम काफी कोशिश करता है कि उसे यह केस मिले लेकिन उसे यह केस नहीं मिलता। नेहा जिस दिन से मिसिंग हुई थी उसी दिन शहर से एक प्रीति नाम की लड़की भी मिसिंग हुई थी। विक्रम को लगता है कि प्रीति का केस और नेहा का केस एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए विक्रम प्रीति का केस हैंडल करने लगता है। अब विक्रम को उसकी गर्लफ्रेंड नेहा मिलती है या नहीं और प्रीति का केस नेहा के केस से जुड़ा हुआ है या नहीं। यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डायरेक्शन :

फिल्म को डायरेक्ट शैलेश कोलानु ने किया है। शैलेश ने ही इस फिल्म के तेलुगु वर्जन को भी डायरेक्ट किया था। हिंदी वर्जन एक तरह से देखा जाए तो तेलुगु वर्जन की पूरी कॉपी है। बस हिंदी वर्जन में शैलेश ने फिल्म का क्लाइमेक्स चेंज कर दिया है। फिल्म के स्क्रीनप्ले की बात करे तो वो बढ़िया है और सिनेमेटोग्राफी भी ठीक है। फिल्म की एडिटिंग भी ठीक है, बस फिल्म का क्लाइमैक्स शायद कुछ लोगों को पसंद न आए। फिल्म में जो भी गाने हैं, उनकी कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि थ्रिलर फिल्मों में गाने फिल्म को कमजोर बनाते हैं।

परफॉर्मेंस :

परफॉर्मेंस की बात करें तो राजकुमार राव ने शानदार अभिनय किया है। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के किरदार में वो जम रहे हैं। सान्या मल्होत्रा ने भी अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है। संजय नार्वेकर, मिलिंद गुणाजी और शिल्पा शुक्ला ने भी सराहनीय काम किया है। फिल्म के बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है।

क्यों देखें :

हिट द फर्स्ट केस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो आपको बांधे रखने में सफल होती है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि हर पंद्रह मिनट बाद आपको फिल्म का विलेन कोई और नजर आएगा। फिल्म अपना सस्पेंस बरकरार रखने में भी सफल होती नजर आती है इसलिए अगर आपको इस तरह सस्पेंस फिल्में देखना पसंद है तो आप यह फिल्म देखने जा सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com