जॉन अब्राहम की फिल्म 'एक विलन रिटर्न' की रिलीज डेट का ऐलान, ईद पर रिलीज होगी फिल्म

जॉन अब्राहम (John Abraham) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म 'एक विलन रिटर्न' (Ek Villain Returns) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
John Abraham Film Ek Villain Returns Release on July 8 2022
John Abraham Film Ek Villain Returns Release on July 8 2022Social Media

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पटानी (Disha Patani) जल्द ही एक साथ फिल्म 'एक विलन रिटर्न' (Ek Villain Returns) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

एकता कपूर ने दी जानकारी:

हाल ही में निर्माता एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म 'एक विलन रिटर्न' की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इस बार हीरो नहीं, एक विलेन की ईद 2022 पर वापसी, 8 जुलाई 2022 को बदला लिया जाएगा।"

अगले साल रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, यह फिल्म अगले साल 8 जुलाई, 2022 को रिलीज की जाएगी। फिल्म 'एक​ विलेन रिटर्न' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। जो इससे पहले एक विलन फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म का निर्माण एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बहुत चर्चा हुई और आखिरकार फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं अगर फिल्म में नजर आने वाले स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि, साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख नजर आए थे और फिल्म ने कमाल किया था।

'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चा में हैं जॉन:

वहीं अगर जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'एक​ विलेन रिटर्न' के अलावा जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरें हैं कि, ये फिल्म बड़ा धमाका करेगी और अभिनेता काफी दमदार नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co