फिल्म 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक
फिल्म 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुकSudha Choubey - RE

फिल्म 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, दमदार अंदाज में आए नजर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathaan) के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हाल ही में फिल्म से जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathaan) के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिलीज:

बता दें कि, फिल्म पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। सामने आए टीजर पोस्टर में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले के गेटअप में नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि, जॉन फिल्म विलन के रोल में नजर आएंगे, जो हीरो बने शाहरुख खान यानि 'पठान' को पकड़ते हुए नजर आएंगे। उनका लुक शाहरुख खान के लुक को कड़ी टक्कर दे रहा है।

जॉन अब्राहम ने शेयर किया पोस्टर:

वहीं, अगर सामने आए इस पोस्टर की बात करे, तो मोशन पोस्टर की शुरुआत टाइम बम से होती है। इसमें बम में टाइमर चलता है और तभी ब्लास्ट होता है, इसके बाद जॉन अब्राहम खड़े हुए दिखाई देते हैं और उनके चारों ओर आग ही आग दिखाई देती है। उनके हाथ में बंदूक है और उनका ये लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। उनका ये लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरा एक्शन ही सारी बात करेगा। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में #YRF50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।"

वहीं, अगर फिल्म 'पठान' की बात करें, तो इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार निभाएंगे। शाहरुख खान की फिल्म में एक्टर सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। फिल्म से शाहरुख और दीपिका का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमेघरो में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com