करण जौहर ने की नई फिल्म LIGER की घोषणा, विजय देवरकोंडा आएंगे नजर

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। विजय की अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नाम LIGER है और फिल्म में विजय के अपॉजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी।
करण जौहर ने की नई फिल्म LIGER की घोषणा, विजय देवरकोंडा आएंगे नजर
करण जौहर ने की नई फिल्म LIGER की घोषणा, विजय देवरकोंडा आएंगे नजरSocial Media

राज एक्सप्रेस। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। विजय की अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नाम LIGER है और फिल्म में विजय के अपॉजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट:

डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "बड़े पर्दे के शासक और कई दिलों के मालिक – LIGER प्रस्तुत करने के लिए गर्व है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। इस फिल्म को बेहतरीन डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट कर रहे हैं। इस कहानी के 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सामने लाने का इंतजार नहीं हो रहा है। LIGER, SaalaCrossBreed"

कैसा है पोस्टर:

सामने आए इस पोस्टर में आप विजय देवरकोंडा को फाइटर के रूप में देख सकते हैं। उन्होंने बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हैं और वह आक्रोश में नजर आ रहे हैं। विजय के पीछे आगे लायन और आधे टाइगर की फोटो है। मालूम हो कि, LIGER एक ऐसा मिक्स्ड ब्रीड शेर होता है, जो मेल लायन और फीमेल टाइगर के मिलन से बनता है।

बता दें कि, अभिनेता विजय देवरकोंडा इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय थाइलैंड गए थे जहां उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी। विजय और अनन्या के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं करण जौहर, अपूर्वा मेहता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com