बैंगलोर में ध्रुव सरजा स्टारर मार्टिन का टीजर हुआ लॉन्च
बैंगलोर में ध्रुव सरजा स्टारर मार्टिन का टीजर हुआ लॉन्चRaj Express

Martin Teaser Launch : बैंगलोर में ध्रुव सरजा स्टारर मार्टिन का टीजर हुआ लॉन्च

इस पैन इंडिया टीजर लॉन्च इवेंट में एक्शन प्रिंस एक्टर माने जाने वाले ध्रुव सरजा, अर्जुन सरजा, वैभवी शांडलिया, अन्वेशी जैन, निर्माता उदय के मेहता और डायरेक्टर एपी अर्जुन मौजूद थे।

राज एक्सप्रेस। वासवी एंटरप्राइजेज बैनर के तहत उदय के मेहता द्वारा निर्मित पैन इंडिया फिल्म मार्टिन का टीजर कल बैंगलोर में देश की पूरी पैन इंडिया मीडिया के सामने लॉन्च किया गया। इस पैन इंडिया टीजर लॉन्च इवेंट में एक्शन प्रिंस एक्टर माने जाने वाले ध्रुव सरजा, अर्जुन सरजा, वैभवी शांडलिया, अन्वेशी जैन, निर्माता उदय के मेहता और डायरेक्टर एपी अर्जुन मौजूद थे।

टीजर लॉन्च में मौजूद एक्शन स्टार ध्रुव सरजा ने यश, प्रभास और किच्चा सुदीप जैसे पैन इंडिया स्टार्स के साथ कंपटीशन को लेकर कहा कि, "यह सभी मेरे दोस्त और शुभचिंतक हैं। मैं इन सभी से किसी ने किसी तरह से इंस्पायर हुआ हूं। रही बात कंपटीशन की तो मेरा कंपटीशन खुद से है और मैं चाहता हूं कि मैं एक अभिनेता के तौर पर खुद में काफी सुधार लाऊं।"

बॉलीवुड में फेवरेट एक्टर को लेकर ध्रुव सरजा ने कहा कि संजय दत्त उनके फेवरेट एक्टर रहे हैं और उन्होंने उनकी साजन और कांटे फिल्में देखी है। ध्रुवा सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म अधूरी से डेब्यू किया था और मार्टिन उनके पुनर्विलन को चिन्हित करता है। इस हाई ऑक्टन एक्शन फिल्म को रवि वर्मा और राम लक्ष्मण द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस फिल्म का म्यूजिक मनी शर्मा द्वारा कम्पोज किया जाएगा और सत्या हेगड़े सिनेमेटोग्राफी करेंगे।

उदय के मेहता प्रोडक्शन, एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा, वैभवी शांडिल्य, अन्वेशी जैन अभिनीत बहुभाषी एक्शन गाथा फिल्म मार्टिन कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में इस साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com