बहुत हंसाती है फिल्म जनहित में जारी
बहुत हंसाती है फिल्म जनहित में जारीSocial Media

Movie Review : बहुत हंसाती है फिल्म जनहित में जारी

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म जनहित में जारी 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कैसी है चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म : जनहित में जारी

स्टार कास्ट : नुसरत भरूचा, अनुद सिंह ढाका

डायरेक्टर : जय बसंतू सिंह

प्रोड्यूसर : विनोद भानुशाली, विशाल गुरनानी

रेटिंग : 3.5 स्टार

स्टोरी :

फिल्म की कहानी मध्यप्रदेश स्थित चंदेरी में रहनेवाली मनोकामना त्रिपाठी (नुसरत भरूचा) की है, जो कि शादी से बचने के लिए एक कॉन्डम कंपनी में एक सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करती है। इसी बीच एक दिन उसकी मुलाकात मनोरंजन प्रजापति (अनुद सिंह ढाका) से होती है। पहली ही नजर में मनोकामना मनोरंजन की विचारों से प्रभावित हो जाती है। अब मनोकामना चाहती है कि उसकी शादी मनोरंजन से हो जाए। मनोरंजन अपनी लव मैरिज को अरेंज मैरिज बनाने में सफल हो जाता है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब मनोरंजन के घर वालों को पता चलता है कि उनकी बहू यानी कि मनोकामना त्रिपाठी कॉन्डम बेचती है। अब आगे क्या होगा और क्या मनोकामना के ससुराल वाले उसे कॉन्डम बेचने वाली जॉब करने देंगे। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डायरेक्शन :

फिल्म को डायरेक्ट जय बसंतू सिंह ने किया है और उनका डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म का स्क्रीनप्ले लाजवाब है और सिनेमेटोग्राफी भी बढ़िया है। फिल्म की सबसे खास बात, फिल्म वन लाइनर हैं जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और इसकी क्रेडिट फिल्म के राइटर राज शांडिल्य को जाती है। फिल्म का म्यूजिक भी अच्छा है। फिल्म के गाने सुनने में अच्छे लगते हैं।

परफॉर्मेंस :

परफॉर्मेंस के तौर पर फिल्म की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने एकदम लाजवाब काम किया है। फिल्म के हीरो अनुद सिंह ढाका ने भी बेहतरीन काम किया है। विजयराज ने फिर एक बार कमाल का अभिनय फिल्म में किया है। बिजेंद्र काला ने भी सराहनीय काम किया है। परितोष त्रिपाठी ने भी अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाया है। टीनू आनंद ने फिल्म में कमाल की कॉमेडी की है। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छा अभिनय किया है।

क्यों देखें :

जनहित में जारी एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसके सिर्फ और सिर्फ वन लाइनर्स पंच की वजह से आप इसे कई बार देखना पसंद करेंगे। फिल्म कॉमेडी के अलावा अबॉर्शन को लेकर एक अच्छा संदेश भी देती है। इसलिए अगर आप कॉमेडी के साथ एक अच्छा संदेश देने वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो जनहित में जारी जरूर देखें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com