Secrets of Love Review : ओशो की लाइफ को नजदीक से दिखाती है सीक्रेट्स ऑफ लव
सीक्रेट्स ऑफ लव(3 / 5)
स्टार कास्ट - रवि किशन, विवेक मिश्रा, जयेश कपूर
डायरेक्टर - रितेश एस कुमार
प्रोड्यूसर - वेलजी गाला
स्टोरी :
फिल्म की कहानी सबसे विवादास्पद व्यक्ति रजनीश ओशो की है, जिन्होंने बचपन से ही अपने जीवन में कभी किसी चीज के लिए समझौता नहीं किया। वह एक करिश्माई और प्रतिभाशाली वक्ता थे जो विश्वव्यापी नए आध्यात्मिक राजनीतिक क्रांतिकारी आंदोलन के नेता बने। फिल्म में उनके संघर्ष भरे सफर को दिखाया गया है क्योंकि उनके अंदर खुलकर बोलने का साहस था, जिन मुद्दों पर लोग बात नहीं कर पाते थे। उन्होंने दुनिया को सेक्स और प्यार के बारे में बिल्कुल नया नजरिया दिया। ओशो ने सेक्स के प्रति खुले, स्वतंत्र और सीधे रवैए की वकालत की। इसके लिए भारतीय प्रेस और कई धार्मिक नेताओं द्वारा उनकी आलोचना की गई और उन्होंने सेक्स गुरु के रूप में उपाधि भी अर्जित की। दूसरी तरफ ऐसे भी लोग थे जो ओशो को अपना गुरु मानते थे और उनके दिखाए गए रास्तों पर चलना अपना कर्तव्य मानते थे।
डायरेक्शन :
फिल्म को डायरेक्ट रितेश एस कुमार ने किया है और उनका डायरेक्शन अफसोस काफी निराशाजनक है। डायरेक्टर साहब ने सब्जेक्ट तो बढ़िया चुना लेकिन सब्जेक्ट के साथ जस्टिस नहीं कर पाए। फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी बोरिंग है और सिनेमेटोग्राफी भी बढ़िया नहीं है। फिल्म की एडिटिंग और ठीक की जा सकती थी। फिल्म का म्यूजिक भी औसत दर्जे का है।
परफॉर्मेंस :
फिल्म में ओशो के बचपन का किरदार जयेश कपूर ने निभाया है और उनका अभिनय ठीक है। ओशो यंग का किरदार एक्टर विवेक मिश्रा ने निभाया है और उनका अभिनय भी ठीक है। ओशो का किरदार रवि किशन ने निभाया है और उनका अभिनय सराहनीय है। रवि किशन ने ओशो के चलने और बैठने के अंदाज को बखूबी पकड़ा है। फिल्म के बाकी कलाकारों का काम भी ठीक है।
क्यों देखें :
सीक्रेट्स ऑफ लव कंट्रोवर्शियल गुरु माने जाने वाले ओशो की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म ओशो के जीवन को नजदीक से दिखाती है। अगर आप ओशो के प्रशंसक हैं और उनके विचारों से सहमत होते हैं तो यह फिल्म आपको देखनी चाहिए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।