रिव्यू : अक्षय, अजय और रणवीर की धमाल तिकड़ी है सूर्यवंशी
रिव्यू : अक्षय, अजय और रणवीर की धमाल तिकड़ी है सूर्यवंशीSocial Media

रिव्यू : अक्षय, अजय और रणवीर की धमाल तिकड़ी है सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कैसी है फिल्म चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म - सूर्यवंशी (Sooryavanshi)

स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह

डायरेक्टर - रोहित शेट्टी

प्रोड्यूसर - रोहित शेट्टी, करन जोहर, अरुणा भाटिया

रेटिंग - 4 स्टार

फिल्म की कहानी :

फिल्म में दिखाया गया है कि लश्कर गिरोह साल 1993 के बाद फिर एक बार मुंबई में सीरियल ब्लास्ट करने जा रहा है। साल 1993 में लश्कर गिरोह के लोग मुंबई में 1000 किलो आरडीएक्स लेकर आए थे और 400 किलो आरडीएक्स से साल 1993 में मुंबई शहर को दहलाया था। अब बचे हुए 600 किलो से फिर एक बार मुंबई को तबाह करने जा रहे हैं लेकिन इस बार उनके सामने वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) चुनौती बनकर खड़े हैं। इस बार मिशन में सूर्यवंशी का साथ सिंघम (अजय देवगन) और सिम्बा (रणवीर सिंह) दोनों देंगे। अब कैसे सूर्यवंशी, सिंघम और सिम्बा मिलकर लश्कर गिरोह के आतंकवादियों का सामना करेंगे। इस सवाल का जवाब आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

डायरेक्शन :

फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है। हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म का स्क्रीनप्ले ठीक है और सिनेमेटोग्राफी बढ़िया है। फिल्म का सेकंड पार्ट फर्स्ट पार्ट की अपेक्षा ज्यादा इंटरेस्टिंग है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी प्रेडक्टेबल है और इसके अलावा फिल्म की लंबाई थोड़ी बड़ी है जो कि फिल्म की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी है। फिल्म का म्यूजिक औसत दर्जे का है। फिल्म का टिप-टिप बरसा पानी सॉन्ग ही सिर्फ अच्छा बन पाया है।

परफॉर्मेंस :

परफॉर्मेंस की बात करें तो अक्षय कुमार का अभिनय ठीक है। इस फिल्म को देखते वक्त आपको फिल्म बेबी के अक्षय कुमार की याद जरूर आएगी। रणवीर सिंह ने कमाल का अभिनय किया है। अपने लगभग पंद्रह मिनट के सीन में वो पूरी तालियां बटोर ले जाते हैं। फिल्म सिम्बा के बाद फिर एक बार अजय देवगन की एंट्री पर लोग सीटियां और तालियां बजाएंगे। कैटरीना कैफ का काम फिल्म में ठीक है। जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, निकेतन धीर, सिकंदर खेर, अभिमन्य सिंह, कुमुद मिश्रा और जावेद जाफरी ने बढ़िया काम किया है।

क्यों देखें :

इस फिल्म को देखने की कई वजहें हैं। सबसे पहली वजह फिल्म में आपको अक्षय, अजय और रणवीर की तिकड़ी देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के बीच फिल्माए गए सॉन्ग टिप- टिप बरसा पानी में दोनों की मजबूत केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा फिल्म के क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह की दमदार कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। अगर आप यह सब कुछ देखना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म देखनी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com