विवादों में घिरी गुंजन सक्सेना, महिला आयोग ने कहा- रोकी जाए स्क्रीनिंग

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' रिलीज के साथ विवादों में घिर गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म के मेकर्स से इसकी स्ट्रीमिंग को बंद करने के लिए कहा है।
विवादों में घिरी गुंजन सक्सेना
विवादों में घिरी गुंजन सक्सेनाSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही ये फिल्म विवादों में घिर गई है। पहले भारतीय वायु सेना ने फिल्म पर वायु सेना की खराब छवि दिखाने का आरोप लगाया और फिल्म की स्ट्रीमिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म के मेकर्स से इसकी स्ट्रीमिंग को बंद करने के लिए कहा है। इसके साथ ही आयोग ने भारतीय वायु सेना की नकारात्मक छवि दिखाने के लिए माफी मांगने के लिए कहा है।

महिला आयोग के अध्यक्ष ने किया ट्वीट:

आपको बता दें कि, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा, "असली गुंजन सक्सेना को सामने आना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि, क्या फिल्म में दिखाया गया लिंग भेदभाव वास्तविक है? सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण मैं कभी भी रक्षा अधिकारियों का गुंडों की तरह व्यवहार करने की कल्पना भी नहीं कर सकती। अधिकारी हों या न हों, सेना में महिलाओं को हमेशा से सम्मान मिलता है।"

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में रेखा शर्मा ने एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया, जिसमें गुंजन सक्सेना का बयान है कि, उनके साथ सही व्यवहार किया गया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अगर ये सच है, तो फिल्म के मेकर्स को माफी मांगनी चाहिए और इसकी स्क्रीनिंग पर भी रोक लगानी चाहिए। ऐसी कोई भी फिल्म क्यों देखी जाए अगर उसमें भारतीय फोर्स की छवि खराब दिखाई गई है, और तब जब ये सब झूठ है।"

बता दें कि, नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना' के रिलीज़ से पहले वायुसेना ने सेंसर बोर्ड को आपत्ति जताई थी। वायुसेना का कहना है कि, फिल्म में सेना का नकारात्मक चित्रण किया गया है। जबकि धर्मा प्रोडक्शन ने रिलीज़ से पहले वादा किया था कि, वह सेना सम्मान का ख्याल रखेंगे। गौरतलब है कि, इस फिल्म को शरण शर्मा ने निर्देशित किया है। वहीं, करण जौहर ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है।

कौन है गुंजन सक्सेना:

दरअसल, फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारत की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में गुंजन की भूमिका जाह्नवी कपूर ने निभाई है। गुंजन के पिता अशोक कुमार सक्सेना की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com