'साइना' का नया टीजर रिलीज़, बैडमिंटन प्लेयर के किरदार में दिखीं परिणीति

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'साइना' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर से दर्शकों को परिणीति चोपड़ा का लुक काफी शानदार लग रहा है।
'साइना' का नया टीजर रिलीज़
'साइना' का नया टीजर रिलीज़Sudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'साइना' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। जब से परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' की रिलीज़ डेट की घोषणा की है, तब से उनके फैंस बेसब्री से बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर उन्हें देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। बीते दिन इस फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी किया गया था, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का एक और टीजर जारी कर दिया।

परिणीति ने शेयर किया नया टीजर:

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'साइना' का नया टीजर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिणीति की फिल्म 'साइना' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए इस टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो गए हैं। सामने आए इस टीजर में परिणीति चोपड़ा का अंदाज काफी इम्प्रेसिव है।

कैसा है टीजर:

टीजर में परिणीति चोपड़ा का लुक काफी कमाल का लग रहा है। टीजर की शुरुआत परिणीति की आवाज से होती है। वो कहती है मेरा देश भारत, आबादी सवा सौ करोड़, उसमे से आधी लड़कियां। वो आगे कहती है, राजा बेटा कॉलेज पढ़ेगा मेरा, बेटी चूल्हा फूंके और फिर 18 की होते ही हाथ पीले, स्टोरी फिनिश। लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ करछी, तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार। इसके बाद टीजर में साइना के स्ट्रगल से लेकर मेडल जितने तक का सफर दिखाया गया है। टीजर के अंत में वो कहती है, सामने कौन है इससे मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा, मेरा गेम एकदम सरल, सामने वाले को चित कर देना। साथ ही वो भारत का झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म:

इस फिल्म को अमोल गुप्ते ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में साइना की भूमिका में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार मानव कौल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 से चर्चा में है। यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के निर्माण का काम काफी लंबे समय से चल रहा है। परिणीति ने कई बार बैडमिंटन की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

श्रद्धा कपूर करने वाली थीं लीड रोल:

बता दें कि, इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर को चुना गया था। हालांकि बाद में किसी कारणवश श्रद्धा यह फिल्म नहीं कर पाईं। जिसके बाद परिणीति को इसमें साइन किया गया। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर फैन्स ने पसंद किया है। परिणीति चोपड़ा ने साइना में अपनी भूमिका के लिए गहन प्रशिक्षण लिया है। जब एक्ट्रेस इस फिल्म की तैयार कर रही थी, तब उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com