Valentine’s Day पर रिलीज होगा 'राधे-श्याम' का टीजर, सामने आया ये वीडियो

प्रभास की आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' इन दिनों चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। निर्माताओं ने ऐलान कर दिया है कि, प्रभास की फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जायेगा।
Valentine’s Day पर रिलीज होगा 'राधे-श्याम' का टीजर, सामने आया ये वीडियो
Valentine’s Day पर रिलीज होगा 'राधे-श्याम' का टीजर, सामने आया ये वीडियोSocial Media

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'राधे श्याम' इन दिनों चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे दर्शकों का ये इंतजार पूरा होने वाला है। निर्माताओं ने ऐलान कर दिया है कि, प्रभास और पूजा हेगड़े की मचअवेटेड रोमांटिक फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जायेगा।

मेकर्स ने की घोषणा:

यूवी क्रिएशंस के प्रोडक्‍शन में बनी फिल्‍म 'राधे श्याम' के हिंदी वर्जन को टी-सीरीज लेकर आ रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। मेकर्स ने अब इस फिल्म के टीजर जारी करने की घोषणा कर दी है। मेकर्स इस फिल्म का टीजर इस साल वेलेंटाइन डे पर दिखाने जा रहे हैं। 14 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज जायेगा।

मेकर्स ने जारी की प्रभास का नया लुक :

'राधे श्याम' के टीजर की रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने सुपरस्टार प्रभास की एक और झलक दर्शकों को एक वीडियो के जरिए दिखाई है। सामने आए इस वीडियो में सुपरस्टार प्रभास यूरोप की ठंडी वादियों में लाल रंग के कोट में सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान प्रभास पूरी तरह से प्यार के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रभास की फिल्म की ये झलक अभी से ही दर्शकों को फिल्म के टीजर के लिए उत्साहित कर दिया है। बता दें, प्रभास की ये फिल्म यूरोप में शूट की गई है। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है।

ये कलाकार भी आएंगे नजर:

बता दें कि, इस फिल्म में प्रभास और पूजा के अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा चेट्री और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आएंगे। ये हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और इसे कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने एडिट है। फिल्म के लिए एक्शन व स्टंट निक पॉवेल की निगरानी में किए गए हैं। वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफी की है और रसूल पूकुट्टी द्वारा साउंड डिज़ाइन किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार ने किया है।

वहीं अगर प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो प्रभास जल्दी ही निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे। इस फिल्म वो भगवान राम के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा वो 'केजीएफ 2' फेम निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रुति हासन नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co