इस दिन रिलीज होगा 'मैट्रिक्स 4' का ट्रेलर, प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी समय से अपनी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' (Matrix 4) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर 'मैट्रिक्स 4' के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की है।
इस दिन रिलीज होगा 'मैट्रिक्स 4' का ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'मैट्रिक्स 4' का ट्रेलरSocial Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी समय से अपनी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' (Matrix 4) को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनको पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर 'मैट्रिक्स 4' (Matrix 4) के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर अपने फैंस को जानकारी दी है कि, उनकी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' का ट्रेलर कब रिलीज होगा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हां! उस गोली को लेने का लगभग समय हो गया है... ट्रेलर गुरुवार सुबह 6 बजे रिलीज किया जायेगा। आगे बढ़ो और इसे स्वयं अनुभव करने के लिए मेरे बायो में लिंक पर क्लिक करें। चुनाव आपका है ! #TheMatrixMovie @thematrixmovie"

प्रियंका ने शेयर की ये गोली:

वहीं प्रियंका ने एक वेबसाइट www.whatisthematrix.com का लिंक भी शेयर किया है, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से दो गोलियों में से एक लेने के लिए कहा, एक नीली और एक लाल। गोलियों पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को दो अलग-अलग सच्चाईयों से अवगत कराया गया है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

वहीं अगर फिल्म के बारे में बात करें, तो मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स एक आगामी साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसे लाना वाचोव्स्की द्वारा निर्मित, सह-लिखित और निर्देशित किया गया है। यह द मैट्रिक्स फिल्म श्रृंखला में चौथी किस्त है। इस फिल्म में कीनू रीव्स स्टारर में जैडा पिंकेट स्मिथ, जोनाथन ग्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा जोनास, क्रिस्टीना रिक्की और जेसिका यू ली हेनविक भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर बीजी चल रहीं हैं। प्रियंका 'सिटाडेल' में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 4' और 'सिटाडेल' के अलावा जल्द ही फिल्म 'Jee Le Zara' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com