प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 'The Matrix' का नया पोस्टर, फैंस बोले- 'आप कहां हो'

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही ने अपने सोशल मीडिया से फिल्म 'द मेट्रिक्स रिसरेक्शन ' (The Matrix Resurrections) का नया पोस्टर शेयर किया है।
Priyanka Chopra shared the new poster of The Matrix
Priyanka Chopra shared the new poster of The MatrixSocial Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में एक फिल्म 'द मेट्रिक्स रिसरेक्शन' (The Matrix Resurrections) भी शामिल है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह मैट्रिक्स फिल्म सीरीज का चौथा चैप्टर है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्टर:

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'The Matrix Resurrections' का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "द मेट्रिक्स रिसरेक्शन' की नई झलक के साथ मैट्रिक्स में वापस कदम रखें। इस क्रिसमस पर इसे सिनेमाघरों और एचबीओ मैक्स पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। #TheMatrix @thematrixmovie."

कैसा है पोस्टर:

फिल्म के पोस्टर की बात करें, तो पोस्टर में इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स (Keanu Reeves) के साथ कैरी-ऐनी मॉस (Carrie-Anne Moss), जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith), याह्या अब्दुल-मतीन II (Yahya Abdul-Mateen II) और जोनाथन ग्रॉफ (Jonathan Groff) नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

पोस्टर से बाहर प्रियंका:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर प्रियंका ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें प्रियंका दिखाई नहीं दे रहीं हैं, जिसे देखने के बाद फैंस काफी निराश हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहें हैं कि, वो पोस्टर में कहा है। सितंबर के महीने में फिल्म के मेकर्स ने पहला ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर में एक ही झलक में प्रियंका चोपड़ा का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें, तो फिलहाल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों की फिल्में कर रही हैं। बॉलीवुड में वो ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स है। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की जा चुकी है।

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वो प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट हैं। फिल्म 'द मेट्रिक्स' के अलावा 'टेक्सट फॉर यू' में नजर आने वाली हैं। हाल में उन्होंने वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'Jee Le Zaraa' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com